फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   फरीदाबाद की खाकी पर एक और दाग

फरीदाबाद की खाकी पर एक और दाग

Sun, 06 Jan 2019 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद की खाकी पर एक और दाग
फरीदाबाद की खाकी पर एक और दाग
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनआईटी महिला थाने में तैनात सिपाही जसवीर को झज्जर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से गर्भपात करवाने वाली किट को बेचते हुए पकड़ा है। टीम में शामिल डॉक्टर की शिकायत पर झज्जर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एनआईटी महिला थाना प्रभारी ने बताया कि सिपाही जयवीर पिछले कुछ दिन से गैर हाजिर चल रहा था।
फरीदाबाद के एनआईटी महिला थाने में पीसीआर पर तैनात सिपाही जयवीर मूलरूप से गांव बिठला, झज्जर का रहने वाला है। ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे जयवीर को झज्जर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस समय दबोच लिया जब वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ढाकला में गर्भपात किट देने गया था। ढाकला की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. आंचल की शिकायत पर झज्जर थाना पुलिस ने जयवीर के खिलाफ धोखाधड़ी, एमटीपी एक्ट व इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 9 दर्ज कर शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। एनआईटी महिला थाना प्रभारी सुशील देवी ने पीसीआर चालक जयवीर के झज्जर में पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें जानकारी मिली है। जयवीर पिछले कुछ दिन से ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा था। इसके बारे में आला अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया था।
विज्ञापन


पहले भी लग चुका है दाग
यह पहला मामला नहीं है जब जिला पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी गैरकानूनी काम करते हुए पकड़े गए हों। इससे पहले पिछले साल 19 फरवरी को सेंट्रल थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) राकेश को मोहाली, पंजाब पुलिस ने चलन से बाहर हो चुके एक करोड़ रुपये के पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। मोहाली में पकड़े जाने से पहले एएसआई राकेश सूरजकुंड मेले में ड्यूटी पर था। 18 फरवरी को वह मेला ड्यूटी से बिना बताए चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed