फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पररॉवार गया अमृतसर, चोरों ने साफ किया घर

पररॉवार गया अमृतसर, चोरों ने साफ किया घर

Tue, 31 Jul 2018 05:20 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
पररॉवार गया अमृतसर, चोरों ने साफ किया घर
परिवार गया अमृतसर, चोर खंगाल गए घर
विज्ञापन


फरीदाबाद। थाना कोतवाली क्षेेत्र के अंतर्गत एनआईटी 1ए ब्लॉक में परिवार अमृतसर घूमने गया था और पीछे से चोरों ने घर साफ कर दिया। चोर प्रॉपर्टी कारोबारी के घर से करीब 7.50 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। इसके अलावा शहर में अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने एक फैक्ट्री व दो मकान से नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एनआईटी-1ए/169 निवासी मनीष साहनी उर्फ बाशी ने बताया कि 29 जुलाई को वह अपने परिवार के साथ अमृतसर, पंजाब स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने गए थे। रात को उनकी बहन शिल्पा, जोकि पड़ोस में हीं रहती हैं उनके घर पर रुकी थी। 30 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे घर की साफ सफाई करवाकर वह अपने घर चली गई। दोपहर करीब 1 बजे उनका भांजा स्कूल से लौटा तो उसने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। वह अंदर गया तो देखा कि सारा सामान फैला हुआ था और अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। उसने घर में ही रखे फोन से पहले अपने मामा बाशी को घटना की जानकारी दी।
बाशी के अनुसार, उन्हें लगा कि भांजा मजाक कर रहा था। उन्होंने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। इस पर उसने अपनी मम्मी को फोन कर सारी बात बताई तो वह वहां पहुंची। उनकी बहन का फोन आया तो दोपहर की ही फ्लाइट से वापस लौट आए। घटना की जानकारी थाना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित ने फिलहाल 7.50 लाख रुपये नकद व लाखों रुपये के जेवर चोरी होने की बात बताई है। बाकी वह जांच के बाद पूरी जानकारी देंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूढ़ कॉलोनी, हीरा मंदिर के पास रहने वाली शबाना के घर में सेंध लगाकर वहां से 50 हजार रुपये नकद व तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए। सेक्टर-17 निवासी हिमांशु भाटिया ने सेक्टर-55 थाने में मामला दर्ज करवाया है कि चोरों ने सेक्टर-58 प्लेटिंग जोन स्थित उनकी फैक्ट्री से कंप्यूटर, एयर कूलिंग सिस्टम, स्मार्ट फोन व एक घड़ी चोरी कर ली। इसी तरह संजय कॉलोनी, सेक्टर-23 निवासी नवीन प्रसाद ने मुजेसर थाने में मामला दर्ज करवाया है कि चोरों ने उनके घर से एक लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तीनों मुकदमे दर्ज कर उनकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed