फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   शिक्षक पर हमला कर नकदी व चेन लूटी

शिक्षक पर हमला कर नकदी व चेन लूटी

Mon, 11 Mar 2019 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक पर हमला कर नकदी व चेन लूटी
शिक्षक पर हमला कर नकदी व चेन लूटी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। रंजिश में दो सगे भाइयों ने अपने 5-6 दोस्तों के साथ मिलकर सरकारी स्कूल के शिक्षक पर हमला कर नकदी और सोने की चेन लूट ली। तिगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिगांव के ऊंचा वाला मोहल्ला निवासी मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंझावली गांव स्थित सरकारी स्कूल में ड्राइंग टीचर है। मनीष ने बताया कि 9 मार्च की रात करीब 9.30 बजे वह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में उनके पड़ोसी गजल व निशांत ने पुरानी रंजिश के चलते अपने 5-6 साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। हमलावर उन्हें बेहोश होने पर छोड़कर फरार हो गए। मनीष का आरोप है कि हमलावर उसका मोबाइल फोन, सोने की चेन व जेब में रखे 75 सौ रुपये भी ले गए। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed