{"_id":"5ba91f34867a557e8836a15e","slug":"181537810228-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के अपहरण के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची के अपहरण के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
फरीदाबाद। सेक्टर-4 पटेल नगर पार्क में खेल रही किशोरी के अपहरण के प्रयास के आरोपियों को सेक्टर-सात थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की कार भी बरामद कर ली है, जिसमें उन्होंने बच्ची के अपहरण का प्रयास किया था।
बृहस्पतिवार को सेक्टर-चार निवासी एक ऑटो चालक की 14 साल की बेटी दोपहर को घर के पास पार्क में खेलने गई थी। पास ही उसका 12 साल का भाई क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान वहां सफेद रंग की कार में आए तीन युवकों ने किशोरी के अपहरण का प्रयास किया। तीन में से एक कार में बैठा रहा, जबकि दो उसे पकड़ कर कार में खींचने लगे। इस पर किशोरी ने शोर मचाया। बहन की आवाज सुनकर पास ही क्रिकेट खेल रहा उसका भाई वहां आ गया और उसने दोनों युवकों पर क्रिकेट बैट से वार करना शुरू कर दिया। साथ ही बच्चा मदद के लिए चिल्लाने भी लगा। इस पर तीनों युवक बच्ची को छोड़कर फरार हो गए।
दोनों भाई-बहन ने घर जाकर सारी बातें बताई, जिस पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो दो युवकों की पहचान हो गई। पुलिस ने उनके घर में दबिश दी तो वह फरार थे। सेक्टर-सात थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी एसआई मनीराम ने बताया कि पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों तारिफ, विकास व महेश को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों सेक्टर-चार के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।