{"_id":"5b8e9c9a867a55486b0fafc9","slug":"171536072858-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने किया चार साल के मासूम से कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने किया चार साल के मासूम से कुकर्म
Updated Tue, 04 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ोसी ने किया चार साल के मासूम से कुकर्म
फरीदाबाद। सेक्टर-17 झुग्गी बस्ती में रहने वाले चार वर्षीय बच्चे के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने अप्राकृतिक यौनाचार (कुकर्म) किया और फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे को बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बच्चा मंगलवार दोपहर अपने घर पर था। उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला युवक तारिफ बच्चे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह बच्चे को झुग्गियों से थोड़ा दूर झाड़ियों में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्चे के साथ गलत काम किया और बच्चे को छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान बच्चे को रोता देख वहां से गुजर रहे दो लड़क उसे लेकर उसके घर पहुंचे। इस दौरान उसकी मां भी घर पहुंच गई थी और उसकी तलाश कर रही थी। बच्चे ने अपनी मां को सारी बात बताई। इस पर वह उसे लेकर सेक्टर-17 थाने पहुंची। सेक्टर-17 थाना प्रभारी मनमोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने पीड़ित बच्चे और उसके परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो