{"_id":"5b1580744f1c1bc96b8b4642","slug":"161528135796-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में मिला था युवक का शव, गला दबाकर की गई थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़ियों में मिला था युवक का शव, गला दबाकर की गई थी हत्या
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़ियों में मिले युवक की गला दबाकर की गई थी हत्या
फरीदाबाद। थाना सेक्टर-55 के अंतर्गत पाली चौकी पुलिस ने करीब एक सप्ताह पहले एक युवक का सड़ी गली हालत में शव बरामद किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पाली चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि गत 30 मई को पुलिस ने एक सूचना के आधार पर पुलिया के पास झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद किया था। मृतक की उम्र करीब 35 साल थी। कई दिन पुराना होने के कारण शव काफी सड़ गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवाया, जहां से उसे रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई और फिर शव को यहां झाड़ियों में फेंका गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले करीब एक पखवाड़े पूर्व भी पुलिस ने एक व्यक्ति का शव पाली चौक के पास से बरामद किया था। अभी तक उस मामले में भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है।