फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गुरुग्राम लौट रहे मारुति कंपनी के अधिकारी से मारपीट कर लूटपाट

गुरुग्राम लौट रहे मारुति कंपनी के अधिकारी से मारपीट कर लूटपाट

Tue, 11 Dec 2018 10:55 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम लौट रहे मारुति कंपनी के अधिकारी से मारपीट कर लूटपाट
गुरुग्राम लौट रहे मारुति कंपनी के अधिकारी से मारपीट कर लूटपाट
विज्ञापन

फरीदाबाद। अपने समधी के घर से गुरुग्राम लौट रहे मारुति कंपनी के अधिकारी करणवीर सिंह व उनकी बेटी से फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने मारपीट कर जेवर, पांच हजार रुपये व डेबिट कार्ड लूट लिया। बदमाशों ने कार नहीं रोकने पर करणवीर सिंह को जान से मारने और चार साल के नाती का अपहरण करने की धमकी भी दी थी। बदमाशों ने बाद में उनके खाते से 40 हजार रुपये भी निकाल लिए। थाना धौज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारुति विहार, चकरपुर, गुरुग्राम निवासी करणवीर सिंह रविवार को अपनी बेटी मीनाक्षी और चार साल के नाती के साथ सेक्टर-23 स्थित अपने बेटे अश्वनी की ससुराल आए थे। रात करीब 9 बजे वह सेक्टर-23 से गुरुग्राम जाने के लिए निकले थे। अश्वनी ने बताया कि करीब 9.30 बजे जब उनके पिता फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड स्थित टोल प्लाजा से थोड़ा पहले पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने जानबूझकर कार में टक्कर मारी और उसके बाद उनके साथ गालीगलौच करने लगे। दोनों युवकों ने उन्हें कार रोकने के लिए कहा, मगर उनका इरादा भांप कर करणवीर सिंह ने कार नहीं रोकी। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए कार में मौजूद उनके चार साल के नाती के अपहरण की धमकी दी तो डर के कारण उन्होंने कार रोक दी।
विज्ञापन

अश्वनी के अनुसार, बदमाशों ने उनके पिता के साथ मारपीट की और उनके पर्स में रखे पांच हजार रुपये, घड़ी, मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड लूट लिया। इसके बाद उन्होंने साथ में बैठी मीनाक्षी की हीरे की अंगूठी, सोने के कानों के झुमके, करीब 70 हजार रुपये कीमत का आईफोन-7 छीन लिया और वापस फरीदाबाद की तरफ भाग गए। इस दौरान करणवीर सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना देने का प्रयास किया, मगर संपर्क नहीं हो सका। इस पर वे वहां से टोल प्लाजा पर पहुंचे और उन्होंने अपने बेटे को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर धौज थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमें भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेबिट कार्ड से निकाले 40 हजार रुपये
करणवीर सिंह के बेटे अश्वनी ने बताया कि बदमाशों ने डेबिट कार्ड लेने के साथ ही उसका पासवर्ड भी पूछ लिया था। इसके बाद उन्होंने करणवीर सिंह के खाते से रुपये निकाल लिए। उनका फोन बदमाश साथ ले गए थे तो पैसे निकलने के बारे में उन्हें पता नहीं चल सका। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को उन्होंने बैंक जाकर इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed