फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रेकी कर बंद घरों चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

रेकी कर बंद घरों चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Sep 2018 08:24 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
रेकी कर बंद घरों चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
रेकी कर बंद घरों में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपी से 16 वारदात सुलझाने का दावा किया

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बंद घरों में दिन में रेकी कर रात को चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की 16 वारदात सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से सोने-चांदी के जेवर सहित 53 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मूलरूप से बलिया नगर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी सोनू पिछले कई सालों से यहां चाचा चौक पर्वतीय कॉलोनी रह रहा था। पिछले तीन साल से वह शहर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। वह दिन में ऐसे घरों की रेकी करता था, जिस घर के बाहर ताला लटक रहा होता था, उसमें सेंध लगा वह रात को घर में रखा माल साफ कर देता था। आरोपी सोनू पहले भी एक बार चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर उससे थाना सेक्टर-31 व थाना एनआईटी की तीन-तीन, थाना सराय व सूरजकुंड की दो-दो, थाना ओल्ड, खेड़ीपुल, सिटी और सदर बल्लभगढ़, सारन और मुजेसर की एक-एक वारदात को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इसके पास से सोने की छह चूड़ियां, 14 अंगूठी, 4 गले के हार, तीन चेन, दो मंगलसूत्र, कानों की दो बाली और दो कुुंडल के अलावा 20 जोड़ी पायजेब, चांदी के 11 सिक्के सहित 53 हजार 800 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed