फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   धार्मिक भावनाएं भड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार

धार्मिक भावनाएं भड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार

Mon, 05 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक भावनाएं भड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार
धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

- भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ की थी बदसलूकी
- वीडियो बनाकर किया था सोशल मीडिया पर वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ बदसलूकी कर उसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में डबुआ कॉलोनी थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ बदसलूकी कर रहा था। इस दौरान उसका साथी उसकी वीडियो बना रहा था। वीडियो पुलिस के पास भी पहुंची। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में आते ही उन्होंने इस बारे में पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो को इसकी जानकारी दी। पुलिस आयुक्त ने उसी समय डबुआ कॉलोनी थाना प्रभारी को मामला दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए। रात को ही मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मुख्य आरोपी डबुआ कॉलोनी निवासी रामनिवास ने गणेश प्रतिमा के साथ बदसलूकी की थी, जबकि उसके साथी अतुल ने उसका वीडियो बनाया था। रामनिवास के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने व अश्लील हरकत करने एवं अतुल के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed