फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बिहार से पकड़े धोखाधड़ी के आरोप में दो सगे भाई 21-20-16

बिहार से पकड़े धोखाधड़ी के आरोप में दो सगे भाई 21-20-16

Sat, 26 May 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
बिहार से पकड़े धोखाधड़ी के आरोप में दो सगे भाई 21-20-16
बिहार से पकड़े धोखाधड़ी के आरोप में दो भाई
विज्ञापन


फरीदाबाद। एसबीआई बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना सारन पुलिस ने जिला शेखपुरा, बिहार निवासी दो सगे भाइयों सुभाष व नवेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 51 हजार रुपये व कई बैंकों की पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल नीमका भेज दिया गया।
जवाहर कॉलोनी निवासी संजय भाटिया ने पिछले साल 31 अक्तूबर को थाना सारन में मामला दर्ज करवाया था कि उनके पास सीएसपी नाम की कंपनी से एक फोन आया था। फोन करने वाले खुद को कंपनी का एक्जीक्यूटिव बताते हुए कहा कि उनकी कंपनी लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न प्रकार की सेवाएं देती है। इसमें वह अपने क्षेत्र में किसी भी बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र भी खुलवा सकते हैं। संजय भाटिया उनकी बातों में आ गए और उन्होंने एसबीआई बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाने की बात कही। अपने जाल में फंसाकर आरोपियों ने संजय भाटिया से अलग-अलग समय में कई तरह के शुल्क के नाम पर 4.54 लाख रुपये ठग लिए। जांच करते हुए पुलिस इनको ढूंढते हुए बिहार के शेखपुरा पहुंची और वहां से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


ऑनलाइन चोरी करते थे लोगों का डाटा
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग गो-डैडी ऑनलाइन साइट से पर जाकर लोगों की डिटेल लेकर उनको अपना शिकार बनाते हैं। जनधन योजना के तहत लोगों द्वारा खोले गए खातों के मालिकों को खाते में आई रकम का कुछ हिस्सा देकर उनके खातों में रुपये ट्रांसफर करवाते थे। खाताधारक का एटीएम कार्ड अपने पास रखते थे और रुपये आने के बाद उसमें से सारी रकम निकाल कर उन्हें एक-दो हजार रुपये पकड़ा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed