फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

Tue, 08 Jan 2019 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

फरीदाबाद। राजकीय रेलवे पुलिस को मंगलवार दोपहर सूचना मिली कि न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे जीआरपी के एएसआई कृपाल सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान शव के पास पड़ा मोबाइल बजने लगा। उन्होंने बात की तो उधर से अपना परिचय दीपेंद्र निवासी सेक्टर सात दिया गया। दीपेंद्र ने बताया कि यह फोन उसके भांजे ललित का है। एएसआई ने ललित की मौत होने की जानकारी मामा दीपेंद्र को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि ललित शेयर बाजार में काम करता था। एएसआई कृपाल सिंह ने बताया कि ललित की जेब से न्यू टाउन से नई दिल्ली का टिकट मिला, माना जा रहा है कि उसने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की, हालांकि परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed