{"_id":"5ba3da26867a557ff306d64b","slug":"131537464870-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से शराब बिकवाने के आरोप में मां गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों से शराब बिकवाने के आरोप में मां गिरफ्तार
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बच्चों से शराब बिकवाने के आरोप में मां गिरफ्तार
फरीदाबाद। थाना पल्ला क्षेत्र में अपने बच्चों से शराब बिकवा रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया है, जिसके मकान में वह महिला किराए पर रह रही थी। पल्ला थाने के जांच अधिकारी एएसआई भजनलाल ने बताया कि शिकायत मिली थी कि तिलपत क्षेत्र में एक महिला अपने बच्चों से शराब बिकवाती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा तो पता चला कि आरोपी महिला के चार बच्चे हैं। उसका पति साथ नहीं रहता है। ऐसे में वह अवैध रूप से शराब बेचती है और अपने बच्चों से भी बिकवाती है। पुलिस ने आरोपी महिला रेखा व उसके मकान मालिक मनोज को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो