फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पिस्तौल दिखा युवक से मोटरसाइकिल लूट ले गए बदमाश

पिस्तौल दिखा युवक से मोटरसाइकिल लूट ले गए बदमाश

Fri, 28 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल दिखा युवक से मोटरसाइकिल लूट ले गए बदमाश
demo
पिस्तौल दिखा तीन बदमाशों ने घर से जूस लेने निकले एक युवक से मोटरसाइकिल लूट ली और फरार हो गए। थाना सारन पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इनका तीसरा साथी फरार है। नंगला एन्क्लेव पार्ट-दो निवासी नासिर 26 सितंबर रात को घर से जूस लेने के लिए निकला था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जब वह गंदा नाला के पास पहुंचा तो तीन युवकों ने अपनी मोटरसाइकिल आगे लगाकर उसे रोक लिया। उनमें से एक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और धक्का देकर उसे मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया। बदमाशों ने उसे शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


बदमाशों के डर से नासिर चुप रहा और आरोपी उसकी मोटरसाइकिल लूट कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी बातचीत में एक दूसरे का नाम पंकज, कुलदीप और अंकित ले रहे थे। थाना सारन पुलिस ने नासिर की शिकायत पर मामला दर्ज कर नंगला एन्क्लेव निवासी कुलदीप और अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनके तीसरे साथी पंकज के बारे में पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि आरोपियों में से एक हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है। अभी आरोपियों से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पंकज के पास है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed