{"_id":"5a2418ed4f1c1bc5758b6ca2","slug":"121512315117-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के साथ मारपीट कर बदमाशों ने ट्रैक्टर व 40 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के साथ मारपीट कर बदमाशों ने ट्रैक्टर व 40 हजार रुपये लूटे
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मारपीट कर बदमाशों ने ट्रैक्टर व 40 हजार रुपये लूटे
- ऑटो व मोटरसाइकिल पर सवार थे बदमाश, सेक्टर-58 के दिया वारदात को अंजाम
- गांव सागरपुर के पास रेलवे फाटक बंद होने के कारण गांव जाजरू के पास लूटा गया ट्रैक्टर छोड़ गए
अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। सेक्टर-58 में शनिवार रात मोटरसाइकिल व ऑटो में सवार बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उससे ट्रैक्टर व 40 हजार रुपये लूट लिए। मगर सागरपुर के पास रेलवे फाटक बंद होने के कारण बदमाश ट्रैक्टर को जाजरू के पास खेतों में छोड़ गए। पुलिस ने रात को करीब 11 बजे ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव खंदावली निवासी जाहिद का ट्रैक्टर बल्लभगढ़ स्थित एक कंपनी में लगा हुआ है। शनिवार शाम करीब 7.30 बजे वह कंपनी से वापस घर लौट रहा था। जाहिद के भाई शहजाद ने बताया कि झाड़सेतली के पास से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक और एक ऑटो उसके पीछे लग गया था। सेक्टर-58 ट्रांसपोर्ट नगर में सुनसान इलाका देखकर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने जाहिद को रोक लिया और ट्रैक्टर से नीचे उतारकर मारपीट करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने उनकी जेब में रखे करीब 40 हजार रुपये और ट्रैक्टर लूट लिया और फरार हो गए।
शहजाद ने बताया कि जाहिद ने घर में फोन कर लूट की घटना के बारे में बताया और फिर पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान उन्होंने गांव जाजरू में अपने कुछ रिश्तेदारों व जानकारों को फोन कर घटना के बारे में बताया और कहा कि बदमाश ट्रैक्टर लेकर उसी तरफ भागे हैं। इस पर उनके रिश्तेदार भी बदमाशों की तलाश में लग गए। इस दौरान बदमाश गांव जाजरू से सागरपुर के पास रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे। मगर फाटक बंद होने के कारण वे ट्रैक्टर को लेकर कच्चे रास्ते से वापस गांव जाजरू की तरफ जाने लगे। इस दौरान जाजरू गांव के लोगों ने कच्चे रास्ते से ट्रैक्टर लेकर भागते बदमाशों को देख उनका पीछा शुरू कर दिया। ग्रामीणों को आता देख बदमाश ट्रैक्टर वहीं छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
इसकी सूचना उन्होंने जाहिद को दी और रात को करीब 11 बजे वे लोग वहां पहुंचे। जाहिद ने पुलिस को ट्रैक्टर मिलने की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।