फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation engaged in completing development works worth 25 crores

25 करोड़ के विकास कार्यों को सिरे चढ़ाने में जुटा निगम

Fri, 06 May 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Corporation engaged in completing development works worth 25 crores
फरीदाबाद। सरकार ने जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये का राशि जारी कर दी है। ऐसे में नगर निगम संबंधित विधायक के अनुसार उसके क्षेत्र में कार्य करानेेे जा रहा है। इसमें सड़क, सीवर और पानी लाइन समेत अन्य कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य के लिए एक विधायक को पांच करोड़ रुपये तक के विकास कराने की बात की थी। जिले इसके लिए पैसे मिले गए हैं। मानसून से पहले प्रमुख कार्यों को सिरे चढ़ाने में विधायक जुट गए हैं।
विज्ञापन

विधायकों की प्राथमिकताओं के आधार पर नगर निगम विकास कार्यों का निविदा जारी कर रहा है। नगर निगम अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि विधायकों की ओर से विकास कार्यों की सूची मिल गई है। संबंधित कार्यकारी अभियंता इन कार्यों को सिरे चढ़ने में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें सड़क, सीवर और पानी संबंधित ज्यादा कार्य है। इसमें ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा, एनआईटी, तिगांव, बड़खल व बल्लभगढ़ शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने विधायकों को पांच करोड़ तक के विकास कराने की बात की थी, इसी के तहत पैसे मिले हैं। फरीदाबाद जैसे शहर के लिए पांच करोड़ की राशि कम है। विकास कार्यों की सूची नगर निगम को भेजी गई है।

नीरज शर्मा, विधायक एनआईटी
एनएचपीसी से गुरुकुल की रोड बनेगी
फरीदाबाद। नगर निगम एनएचपीसी चौक से अरावली में स्थित गुरुकुल तक की सड़क, सीवर और स्ट्रीट लाइट कार्य कराने जा रहा है। साथ ही मेवला महाराजपुर का प्रवेश द्वार और दो तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। नगर निगम के अनुसार मेवला महाराजपुर और गुरुकुल इलाके में दो पुराने तालाब हैं। निगम इन तालाबों से कब्जे हटाएगा। इसके बाद अमृत सरोवर मिशन योजना के तहत इन तालाबों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। तालाबों पर रंगीन स्ट्रीट लाइट, फुव्वारे और पार्क विकसित किया जाएगा। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि एनएचपीसी चौक से गुरुकुल तक की सड़क का निर्माण होगा। यह सड़क करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी है। सड़क के दोनों तरफ पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed