फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   corona

256 लोगों ने कोरोना को हराया, 270 नए केस

Tue, 15 Sep 2020 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
corona
256 लोगों ने कोरोना को हराया, 270 नए केस
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को 270 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 16407 हो गई है। मंगलवार को 256 लोगों कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं, जबकि दो कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एनआईटी एक निवासी 62 वर्षीय महिला और जवाहर कॉलोनी निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। अभी तक जिले में 195 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। मरने वालों में अधिकतर लोग ऐसे थे, जिन्हें दूसरी गंभीर बीमारियां भी थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 270 नए मरीजों की पुष्टि की है। यह मरीज एनआईटी एक, दो, सेक्टर 21, फतेपुर चंदीला गांव, गांधी कॉलोनी, दयालपुर, मच्छगढ़, गड़खेड़ा, सिकरोना, भनकपुर, समयपुर, भीकम कॉलोनी, भूदत्त कॉलोनी, एनआईटी-3, सेक्टर-86, शिव कॉलोनी आदि क्षेत्रों से संबंधित हैं। नए मामले आने के बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1766 हो गई है। इनमें से 362 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं और 1404 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि अस्पतालों में दाखिल 60 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें से 9 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। जिले में इस समय कोरोना का रिकवरी रेट 88 प्रतिशत बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed