{"_id":"5fb66da98ebc3e75024943df","slug":"corona-489-newly-infected-in-the-district-three-killed-faridabad-news-noi5490734123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 489 संक्रमित, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 489 संक्रमित, तीन की मौत
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के 489 नए मरीजों की पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसी के साथ तीन मरीजों की मौत भी हुई। वहीं, 446 संक्रमित स्वस्थ घोषित कर दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, तिगांव निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, एनआईटी-1 निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति और सेक्टर-10 निवासी 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत बीते 24 घंटों में हुई है। 288 कोरोना संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है। कुल संक्रमितों की संख्या भी 34 हजार 732 तक पहुंच चुकी है। इसमें से 30 हजार 297 मरीज स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं।
मौजूदा समय में 4147 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें से 470 अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य 3677 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अस्पतालों में भर्ती 92 मरीजों की हालत गंभीर है। इसमें से 18 लोग वेंटिलेटर पर हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि इस समय प्रति एक लाख की आबादी पर 16 हजार 45 सैंपल लिए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2849 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक 2 लाख 88 हजार 818 सैंपल लिए जा चुके हैं।