फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Contractor blacklist on the orders of MLA, tender will be issued again

विधायक के आदेश पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, दोबारा निविदा जारी होगी, तिगांव में करोड़ों रुपये का टेंडर लेने के बाद सुस्त गति से काम कर रहे

Fri, 11 Feb 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Contractor blacklist on the orders of MLA, tender will be issued again
फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने शुक्रवार को तिगांव में सीवर, पानी और नाली का काम करने वाले ठेकेदार की कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसके बाद दोबारा से निविदा जारी होगी। उन्होंने कहा कि ठेकेदार बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी काम नहीं कर रहा था। जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

विधायक ने 12 जनवरी को ठेकेदार के काम का औचक निरीक्षण किया था। तब ठेकेदार ने पब्लिक हेल्थ के अभियंताओं की मौजूदगी में 15 दिन की मोहलत मांगी थी। अब एक महीने बाद भी हालात में सुधार नहीं आने और जनता की मिल रही शिकायतों के चलते विधायक राजेश नागर ने शुक्रवार को एक बार फिर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ठेकेदार के काम को संतुष्ट न करने वाला बताया और पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता को ठेकेदार का ठेका रद्द कर उसे ब्लैकलिस्ट करने के लिए कहा। विधायक ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार के काम न करने के कारण कई बार मामले को संज्ञान में लिया। इसे विधानसभा में भी उठाया था। काम की धीमी गति के कारण पूरा तिगांव खुदा हुआ मालूम पड़ता है। विभाग 18 करोड़ रुपये से अधिक की रकम खर्च कर लोगों को राहत देने की कोशिश कर रहा है लेकिन लोगों को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के कामकाज पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed