फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cheating in the name of holiday package Faridabad police arrested four miscreants

हॉलीडे पैकेज के नाम पर ठगी: देशभर में 55 लोगों को बनाया शिकार, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

Sat, 15 Jan 2022 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Jan 2022 08:52 AM IST
सार

आरोपी एप के जरिये कस्टमर केयर नंबर से बैंक प्रतिनिधि बनकर फर्जी कॉल करते थे। लोगों के क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर हॉलीडे पैकेज का झांसा देकर धोखाधड़ी कर उनकी रकम अपने खातों में डाल लेते थे। 

विज्ञापन
Cheating in the name of holiday package Faridabad police arrested four miscreants
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद को बैंक कर्मचारी बताकर लोगों को सस्ते में हॉलीडे पैकेज देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी देशभर में 55 वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इनके कब्जे से 35,000 रुपये, एक कंप्यूटर, प्रिंटर, 17 मोबाइल और 18 सिम बरामद की गई हैं। 
विज्ञापन

आरोपी एप के जरिये कस्टमर केयर नंबर से बैंक प्रतिनिधि बनकर फर्जी कॉल करते थे। लोगों के क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर हॉलीडे पैकेज का झांसा देकर धोखाधड़ी कर उनकी रकम अपने खातों में डाल लेते थे। 
विज्ञापन


आरोपियों ने जवाहर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार को झांसा देकर 98,976 रुपये की ठगी की थी। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
आरोपी जस्ट डायल से डाटा खरीदकर क्रेडिट कार्ड धारकों को एक एप के जरिये कस्टमर केयर के नंबर से बैंक प्रतिनिधि बनकर झांसा देते थे। कार्डधारक बैंक की कॉल समझ कर कार्ड नंबर, सीवीवी, एक्सपायरी डेट आदि साझा कर देते थे। आरोपी क्रेडिट कार्ड की धनराशि अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर लेते थे।
 

अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं आरोपी

साइबर टीम ने आरोपियों को उत्तमनगर दिल्ली, कायमगंज फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इनमें से उत्तम सिंह सुल्तान गंज भागलपुर बिहार, तुषार कोट पुतली राजस्थान, मोहम्मद मुबीन अली गंज उत्तर प्रदेश और माज अहमद कायमगंज उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। 

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों के 4 फर्जी बैंक खातों में पिछले 6 माह में करीब 65 लाख रुपये का लेन देन किया गया है। आरोपियों ने दिल्ली, एनसीआर में 17, उत्तर प्रदेश में 15, तेलंगाना में 9 , महाराष्ट्र में 3, पश्चिम बंगाल में 2, गुजरात, असम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 1-1 और हरियाणा में 5 वारदात को अंजाम दिया है। अन्य राज्यों से संबंधित पुलिस थानों को साइबर थाना ने सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed