फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Challans will be deducted for those who dirty the city, committees have been formed

शहर को गंदा करने वालों का कटेगा चालान, कमेटियां बनीं

Tue, 09 Nov 2021 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Challans will be deducted for those who dirty the city, committees have been formed
फरीदाबाद। नगर निगम शहर को गंदा करने वालों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाएगा। इनके चालान काटे जाएंगे। इसके लिए निगम ने 120 सदस्यों की टीम गठित की है। आयुक्त ने सभी से कहा गया है कि वह वार्ड में जाकर, उन लोगों की पहचान करें, जो मनमाने तरीके से कूड़ा फेंकते हैं, उसमें आग लगाते हैं। उन पर कार्रवाई होगी। निगम अधिकारियों के अनुसार ऐसे लोगों का 311 ऐप पर पांच हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। छठ पर्व के बाद इस अभियान को हर वार्ड में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि हाल ही में सभी वार्ड के निगम पार्षदों के साथ बैठक हुई थी। इसमें सभी वार्डों में ग्रेडेट रिस्पांस एक्सन प्लान (ग्रेप) को लागू करने पर सहमति बनी थी। मंगलवार को सभी वार्डों के लिए एनफोर्समेंट टीम का गठन किया गया। इसमें सैनिटेशन विभाग के कर्मचारी के अलावा, सफाई निरीक्षक, सहायक सफाई निरीक्षक, कनिष्ठ अभियंता आदि को शामिल किया गया है। सभी को 311 एप पर चालान करने को अधिकृत किया गया है। निगम क्षेत्र में 40 वार्ड हैं। एक वार्ड में तीन कर्मचारियों की तैनाती होगी। वह वार्ड को गंदा करने वालों पर नजर रखेंगे। साथ ही उनका चालान करेंगे। इसके लिए एनफोर्समेंट टीम को प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन

निगमायुक्त के अनुसार एनफोर्समेंट टीम को चालान करने का टारगेट दिया गया है। सभी टीम मिलाकर रोजाना 200 चालान काटेंगे। चालान की राशि भी निर्धारित कर दी गई है। एक चालान पांच हजार रुपये का होगा। चालान काटने के बाद उसकी रिकवरी भी ऑनलाइन ही होगी। सभी कर्मचारी संयुक्त आयुक्त की निगरानी में कार्य करेंगे। निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में पॉलिथीन, प्लास्टिक, कूड़ा फेंकने, मकानों व अन्य मलबे को सड़क पर फेंकने आदि लोगों का चालान किया जाएगा। इसके तहत लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। सोमवार को इसके तहत शहर को गंदा करने वाले सात लोगों का चालान किया गया। इनमें से दो लोगों ने चालान की राशि जमा करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed