फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   candy baba arrested by police in punjab

लॉकडाउन में फंसने से पुलिस के हत्थे चढ़ा कैंडी बाबा

Tue, 09 Jun 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
candy baba arrested by police in punjab
फरीदाबाद। राजेश उर्फ कैंडी बाबा को पकड़ने में क्राइम ब्रांच की टीम को लॉकडाउन का बड़ा फायदा मिला। बाबा लगातार अपना मोबाइल फोन और लोकेशन बदल रहा था। वह लॉकडाउन के कुछ दिनों पहले ही नेपाल से लौट कर आया था और पंजाब में रह रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच एवं साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई और मौका मिलते ही बाबा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 को करीब चार माह पहले ही इस केस की फाइल मिली। फाइल मिलते ही टीम ने काम शुरू कर दिया। छानबीन में पता चला कि राजेश उर्फ कैंडी बाबा ठगी करने के बाद नेपाल भाग गया था। जहां से लॉकडाउन के कुछ दिनों पहले ही वह लौट कर आया है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और साइबर की टीम पंजाब में सक्रिय हो गई। बाबा को पकड़ने के लिए टीम ने करीब तीन माह से पंजाब में संभावित ठिकानों के आसपास डेरा डाल रख था। पंजाब में लॉकडाउन के दौरान कैंडी बाबा निकल नहीं सका। इसका फायदा क्राइम ब्रांच को मिल गया और उसे पंजाब के पातड़ा (पटियाला) से धर दबोचा। जिसे कोर्ट में पेश कर दस दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

लोगों को वश में करने के लिए बनाया डरावना डेरा
पूछताछ में बाबा ने पुलिस को बताया कि उसने अपना डेरा को काफी रहस्यमयी बनाया है। यहां आने वाले लोग डेरे में पहला कदम रखते ही सिहर उठते हैं। गेट पर मानव कंकाल आने वाले का स्वागत करता है। अंदर भव्य सजावट व डरावनी वस्तुएं रखी हैं। जिसके माध्यम से बाबा भूत-प्रेत का खेल खेलकर लोगों को अपने वश में करता था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह पहले एक डेरे में ढोलक बजाता था। जहां से उसने खुद बाबा बनने का सपना देखा और इसे पूरा करने के लिए शरीफगढ़ पहुंच गया। जहां एक नामी बाबा वड़भाग सिंह का शिष्य बन गया।।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल से सीखा था काला जादू
आरोपी बाबा डेरा में पहुंचने से पहले कुछ दिनों के लिए नेपाल गया था। जहां पर उसने काला जादू सीखा। जादू सीखने के बाद उसने तंत्र-मंत्र का आडंबर रचा और तिलिस्म का किला खड़ा करना शुरू कर दिया। इसके लिए उसने अपने ही एक अनुयायी की हवेली पर कब्जा कर लिया। जब तक उसे बाबा के काले कारनामों के बारे में पता चलता, तब तक वह करोड़ों रुपये ठग कर फरार हो चुका था।

ठगी के रुपयों की रिकवरी के लिए पुलिस कुरुक्षेत्र रवाना
फरीदाबाद। राजेश उर्फ कैंडी बाबा ने कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में ठगी के तिलिस्म का बहुत बड़ा किला खड़ा किया है। इसमें कई नामी-गिरामी लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। जिन्हें तलाशने में पुलिस की टीम जुट गई है। फरीदाबाद की सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच टीम मंगलवार को रिकवरी के लिए शहर के एक ठिकाने पर गई। इसके बाद टीम हरियाणा और पंजाब के विभिन्न अड्डों पर पैसों की रिकवरी के लिए रवाना हो गई है। राजेश उर्फ कैंडी बाबा के खिलाफ हरियाणा और पंजाब में मिलाकर 26 मामले दर्ज हैं। अधिकतर मामले ठगी की धाराओं के हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो अभी तक कैंडी बाबा ने करीब 100 करोड़ से अधिक की ठगी है। क्राइम ब्रांच-30 प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार सुबह पहले कैंडी बाबा को लेकर सूरजकुंड गई। इसके बाद टीम उसे लेकर पैसों की रिकवरी के लिए कैथल और करनाल के लिए रवाना हो गई। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की एक टीम हरियाणा के शरीफगढ़ भी बाबा के डेरे पर छानबीन करने के लिए गई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed