फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother in law kidnapped brother in law after second marriage in Faridabad

बहन के भाई ने किया जीजा का अपहरण: दूसरी शादी के बाद बनाई योजना, दो वकील भी शामिल

Wed, 18 Oct 2023 10:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 18 Oct 2023 10:54 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार 11 अक्तूबर को राजकुमार की दूसरी पत्नी ने सेक्टर-16 चौकी में शिकायत दी कि उसके पति का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपहरण की विभिन्न धाराओं में थाना सेक्टर-17 में मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Brother in law kidnapped brother in law after second marriage in Faridabad
अपहरण मामलें में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक सप्ताह पहले सेक्टर 16 से अपहृत किए गए युवक को क्राइम ब्रांच की टीम ने छुड़वा लिया। इस मामले में पुलिस ने मोहाली पंजाब से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो आरोपी पहले ही हिरासत में ले लिए गए थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विनय के जीजा राजकुमार ने दूसरी शादी कर ली थी। इसका बदला लेने के लिए उसने साथियों के साथ मिलकर राजकुमार को अगवा किया था। आरोपियों से पुलिस ने वारदात में प्रयोग तीन गाड़ी, एक लाइसेंसी पिस्टल, 32 बोर, 19 रोंद व कट्टा बरामद किए। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों में दो वकील भी शामिल हैं।
विज्ञापन


दूसरी पत्नी ने की अपहरण की शिकायत
पुलिस के अनुसार 11 अक्तूबर को राजकुमार की दूसरी पत्नी ने सेक्टर-16 चौकी में शिकायत दी कि उसके पति का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपहरण की विभिन्न धाराओं में थाना सेक्टर-17 में मामला दर्ज कर लिया। डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के आदेश पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने मोहाली पंजाब से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत राजकुमार को आरोपियों से छुड़वाया।
विज्ञापन

अपहरण मामले में सात आरोपी गिरफ्तार
मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में पलवल के गांव डराना के हर्ष, राहुल, महेश,गांव चंदावली से नरवीर, रेवाड़ी के गांव पिथड़ावास निवासी विनय (साला), गांव अलावलपुर निवासी धर्मेंद्र और राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव रिठोटी के योगेश उर्फ योगी का नाम शामिल हैं। एसआई अनिल कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हरिद्वार, देहरादून, चंडीगढ, मोहाली से गिरफ्तार किया। वहीं, राजकुमार को मोहाली से बरामद किया।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि आरोपी नरवीर फरीदाबाद के कोर्ट में और आरोपी विनय चंडीगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करता है, दोनों अच्छे दोस्त हैं। नरवीर, विनय व धर्मेंद्र उर्फ धरमू को नया गांव मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

योजना के साथ किया अपहरण
मुख्य आरोपी विनय और नरवीर ने साजिश के तहत योगेश को नाम बदलकर राजकुमार के घर पर किराए पर रहने के लिए भेजा। आरोपी योगेश राजकुमार के घर मुकेश नाम से रह रहा था। योगेश राजकुमार से पहचान कराने के लिए धर्मेंद्र को एक दिन अपने साथ लेकर आया था। योगेश ने योजना के तहत राजकुमार को बताया कि उसका जानकार बैंक में प्रबंधक है। वह सेक्टर-16 ए से शिफ्ट होकर गुरुग्राम जा रहा है और घर का कुछ सामान बेचना चाहता है।

योगेश राजकुमार व उसकी दूसरी पत्नी को सोफा सस्ते में दिलाने का लालच देकर सेक्टर-16 लेकर आया था। आरोपी राजकुमार और उसकी पत्नी को सनफ्लैग अस्पताल के पीछे खड़ा करके चाबी लाने के नाम पर वहां से चला गया। धर्मेंद्र ने दोनों को पहचान लिया। उसने महिला को धक्का मारकर राजकुमार को गाड़ी में डाल लिया और वहां से फरार हो गया। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी नरवीर, विनय व धर्मेन्द्र उर्फ धरमू से पूछताछ के बाद आरोपी योगेश उर्फ योगी को खेड़ी पुल से गिरफ्तार किया।

आरोपी नरवीर व धर्मेंद्र को मामले में पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी विनय और योगेश को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद आरोपी हर्ष, राहुल व महेश को कैली गांव से गिरफ्तार किया। आरोपियों से वारदात में प्रयोग गाड़ी और पिस्टल बरामद कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि हर्ष, राहुल महेश ने हरिद्वार घूमने का प्लान बनाया था, जिनको नरवीर ने 15 हजार रुपये दिए और राजकुमार को उठाकर हरिद्वार ले जाने को कहा। धर्मेन्द्र नरवीर का भांजा है और महेश धर्मेंद्र का साला है। आरोपी हर्ष, राहुल, महेश आपस में दोस्त हैं।

विज्ञापन

जमीन का है मामला
आरोपी विनय की बहन की शादी राजकुमार के साथ हुई थी। राजकुमार के दो बच्चे भी हैं। राजकुमार की चार एकड़ जमीन आईएमटी में चली गई थी, जिसके उसे काफी पैसे मिले थे। राजकुमार ने उन पैसों से आठ एकड़ जमीन और दो प्लॉट खरीदे थे। वह घर से बाहर किसी अन्य महिला के साथ रहने लगा। तब राजकुमार से आरोपी विनय की बहन के नाम सभी जमीन और पैसे करा लिए गए। सिर्फ दो प्लॉट राजकुमार के नाम पर हैं। अब उन दो प्ल़ॉट को लेकर झगड़ा चल रहा था। राजकुमार ने दूसरी महिला से कोर्ट में शादी कर ली थी। इसके लिए राजकुमार ने हाई कोर्ट से प्रोटेक्शन की फाइल लगा रखी थी। प्रोटेक्शन ना मिले इसके लिए आरोपी विनय और नरवीर ने योजना बनाकर राजकुमार का अपहरण कराया था।

योगेश को सुनाई जा चुकी है उम्रकैद की सजा
आरोपी योगेश से पूछताछ में सामने आया कि उस पर पहले भी हत्या का मामला दर्ज है। इसमें आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। आरोपी भरतपुर डींग अदालत से पैरोल पर आने के बाद अदालत से फरार चल रहा है। आरोपी ने सुपारी लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed