फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Auto overturned in Faridabad due to dog

कुत्ते आने की वजह से पलटा ऑटो: अचानक गाड़ी के सामने आ गया पूरा झुंड, हादसे में चार लोग घायल

Tue, 28 Apr 2026 09:26 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 28 Apr 2026 09:26 PM IST
सार

मंगलवार शाम नीलम मेट्रो स्टेशन के पास कुत्तों के सामने आने से एक ऑटो पलट गया। इसमें चालक सहित चार लोग घायल हुए, जिन्हें बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Auto overturned in Faridabad due to dog
कुत्तों की वजह से पलट गया ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशलन हाईवे स्थित सर्विस रोड पर ऑटो के सामने कुत्ते आने की वजह से चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ऑटो चालक कुलदीप ने बताया कि उनके पास सीएनजी का ऑटो है। मंगलवार की शाम को वह बल्लभगढ़ से ओल्ड फरीदाबाद की ओर दो महिला व दो पुरुष सवारियों को लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह नीलम मेट्रो स्टेशन के पास सर्विस रोड पर पहुंचे तो वह पर चार से पांच कुत्ते अचानक से लड़ाई करते हुए उनके ऑटो के सामने आ गए। उस वजह से उनका ऑटो पलट गया। इस हादसे में उनको व एक अन्य सवारी को गंभीर चोट आई है। सभी को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर फोड़ा सिर
सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। धीरज नगर निवासी शिवकुमार ने बताया कि उनके पिता बनारसी दास ने बताया कि वह सोसायटी में सुरक्षाकर्मी है। वह रात को करीब 3 बजे नौकरी करने के बाद घर जा रहे थे। जैसे ही वह एत्मादपुर पुल के पास देर रात एक युवक ने उनसे बीड़ी मांगी । जिस पर उन्होंने कहा कि वह बीड़ी नहीं पीते है। जिस पर कुछ अन्य युवक आ गए और उनके साथ मारपीट कर। इस दौरान एक युवक ने उनके सिर पर हमला कर फोड़ दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed