फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Appeal to attend the Gurjar Swabhiman Rally

Faridabad News: गुर्जर स्वाभिमान रैली में पहुंचने की अपील

Tue, 27 Oct 2026 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Appeal to attend the Gurjar Swabhiman Rally
फरीदाबाद। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 27 अक्तूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में गुर्जर स्वाभिमान रैली आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने रैली में एक लाख लोगों को एकजुट करने का लक्ष्य रखा है। रैली सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसे लेकर जिले के गुर्जर समाज के विभिन्न संगठनों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रीय संयोजक एवं खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयवीर भड़ाना ने बताया कि रैली का उद्देश्य समाज में एकता और स्वाभिमान की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश तंवर, राष्ट्रीय सह प्रवक्ता धर्मेंद्र भगत, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र बिधूड़ी और प्रदेश उपाध्यक्ष अरनव सिंह ने भी समाज के लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की। आयोजकों कहना है कि रैली में सामाजिक एकता, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी और समाज की प्रगति जैसे मुद्दों पर जोर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed