फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of kidnapping and murderous assault arrested

अपहरण और जानलेवा हमले का आरोपी काबू

Thu, 01 Jul 2021 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and murderous assault arrested
फरीदाबाद। करीब एक माह पूर्व अपहरण कर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों में से पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कानपुर निवासी अमन के रूप में हुई है। वह फिलहाल पर्वतीय कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी मोहित बैंसला को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

आरोपी अमन ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर 23 मई को संजय एन्क्लेव के पास रहने वाले देवेंद्र नाम के एक युवक का अपहरण कर लिया था। आरोपी उसे मुंह में कपड़ा ठूंसकर सोहना रोड पर नागर चौक स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे स्थित सुनसान मकान में ले गए। यहां उन्होंने लाठी-डंडे व रॉड से जानलेवा हमला किया था। हमले के कारण पीड़ित एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहा। क्राइम ब्रांच 48 ने आरोपी के पास से घटना में प्रयोग किया हुआ डंडा बरामद किया है। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह कई बार पहले भी जेल जा चुका है। उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed