{"_id":"62964c7cb2f9b87580666734","slug":"aadhar-card-will-have-to-be-brought-with-e-admit-card-upsc-exam-will-be-held-in-five-to-60-centers-faridabad-news-noi651667462","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-एडमिट कार्ड के साथ लाना होगा आधार कार्ड, पांच को 60 केंद्रों पर होगी यूपीएससी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-एडमिट कार्ड के साथ लाना होगा आधार कार्ड, पांच को 60 केंद्रों पर होगी यूपीएससी की परीक्षा
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिलाधीश एवं यूपीएससी परीक्षा के जिला कंट्रोलर जितेंद्र यादव ने मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित सभागार हाल में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षाओं के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 5 जून को होने वाली परीक्षा के लिए 60 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थी ई-एडमिट कार्ड के सत्यापन के लिए पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड या भारत सरकार द्वारा मान्य कोई भी दस्तावेज ला सकते है। केंद्रों में केवल ड्यूटी देने वाले अधिकारी अंदर जा सकते हैं। यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार अन्य पर पाबंदी है।
जिला कंट्रोलर ने इस संबंध में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और निरीक्षण अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षाओं के आयोजन संबंधी सभी प्रबंधों के लिए अधिकारी अपने कार्य के बारे में जानकारी हासिल कर लें। परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के प्रबंध बारे में भी अधिकारी ध्यान रखें। सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसी कोई भी परीक्षा सहयोगी सामग्री जो आपत्तिजनक है, केंद्र में अंदर जाने नहीं दें। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र का गेट खुलवाएं और दस मिनट पहले बंद कर दिया जाए।
यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार, परीक्षार्थी ई-एडमिट कार्ड के सत्यापन के लिए पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड या भारत सरकार द्वारा मान्य कोई भी दस्तावेज ला सकते है। डॉ. दीपेंद्र चौहान ने परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए यूपीएससी की हिदायतों के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी अधिकारियों को दी। इस मौके पर एसडीएम कम नोडल अधिकारी पंकज सेतिया, सीटीएम नसीब कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।