{"_id":"6a11eafa39b6f9bb1801726e","slug":"a-man-attacked-his-drunken-husband-with-a-sharp-weapon-after-he-asked-him-to-sleep-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70691-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नशे में धुत पति को सोने को कहा, युवक ने नुकीले हथियार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नशे में धुत पति को सोने को कहा, युवक ने नुकीले हथियार से किया हमला
विज्ञापन
शोर सुनकर बचाने आए 16 वर्षीय बेटे से भी की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी इलाके में नशे की हालत में एक युवक ने पत्नी पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। मां को बचाने आए बेटे को भी युवक ने बेरहमी से पीटा। घायल महिला को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 20 मई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साई विहार कॉलोनी निवासी आशा ने शिकायत में बताया कि उसका पति बीरपाल राजमिस्त्री का काम करता है और शराब पीने का आदी है। आरोप है कि वह घर खर्च नहीं देता और आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता है। महिला ने बताया कि 20 मई की रात करीब साढ़े 12 बजे बिजली गई हुई थी और वह बच्चों के साथ कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब उसने खाना खाकर सोने की बात कही तो बीरपाल ने डंडे में लगी किसी नुकीली चीज से उसके सिर पर हमला कर दिया।
शोर सुनकर उसका 16 वर्षीय बेटा अर्जुन और अन्य बच्चे जाग गए। आरोप है कि इसके बाद बीरपाल ने डंडे से महिला के चेहरे पर हमला किया और बेटे अर्जुन के साथ भी मारपीट की। महिला बेहोश होकर गिर गई, जिसके बाद आरोपी उसे मृत समझकर मौके से भाग गया। पड़ोसियों ने घायल महिला को बीके अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में महिला के सिर और चेहरे पर चोट आने की पुष्टि हुई है। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भूपानी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।