फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   9251 people got vaccinated

9251 लोगों ने कराया टीकाकरण

Mon, 28 Jun 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
9251 people got vaccinated
फरीदाबाद। टीकाकरण को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। सोमवार को जिले में सभी सरकारी केंद्रों पर 18 से 45 वर्ष व 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया गया। केंद्रों पर लंबी लाइनें नजर आईं। इस दौरान 58 सेशन में 9,251 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

सोमवार को 38 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर दोनों आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण की सुविधा दी गई। वहीं, बुजुर्गों सहित 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए दस विशेष केंद्र स्थापित किए गए। हालांकि इन केंद्रों पर केवल दूसरी डोज लेने वालों को ही सुविधा दी गई। वहीं, निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। जिले में रविवार तक महज आठ निजी अस्पतालों में टीकाकरण की सुविधा थी। अब सोमवार तक दस अस्पतालों में यह सुविधा शुरू हो गई है। सोमवार को सरकारी-निजी सभी मेडिकल संस्थानों में टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। बीके सिविल अस्पताल में लोगों के टीकाकरण के लिए दो लाइन आयु वर्ग के अनुसार बनाई गई। ऐसे में युवाओं के साथ बुजुर्गों को भी टीकाकरण के लिए प्राथमिकता मिली। दोनों लाइनों में समान रूप से एक-एक करके लोगों को टीकाकरण केंद्र तक जाने का प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया था। इस दौरान 18 से 44 आयु वर्ग में 5,856 और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 3,387 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

आज 35 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
मंगलवार को 55 जगहों पर टीकाकरण होगा। इसमें 35 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर दोनों आयु वर्ग के लोगों को टीका लगेगा। वहीं, 10 सेशन 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को लगेंगे। उन्हें केवल दूसरी डोज लगाने की ही सुविधा इन विशेष केंद्रों पर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को लगेंगे विशेष शिविर
टीकाकरण नोडल डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि बुधवार को बल्लभगढ़ स्थित सब्जी मंडी में आढ़तियों, फल व सब्जी विक्रेताओं सहित रोडवेज कर्मियों के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसी तरह ऑटो चालकों के साथ सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर में वकीलों के लिए टीकाकरण का सेशन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed