फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   नगर निगम में 21 आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा समाप्त

नगर निगम में 21 आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा समाप्त

Sun, 20 May 2018 06:08 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम में 21 आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
नगर निगम में 21 आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा समाप्त

फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल होकर नागरिक सेवाएं रुकवाने के आरोप में निगम आयुक्त मो. शाईन ने आउटसोर्सिंग के 21 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के लिए संबंधित कंपनियों को पत्र लिखा है। इन कर्मचारियों की जगह अब नए लोग तैनात किए जाएंगे, इसके लिए निगम की कमेटी का गठन किया गया है। कंपनी की ओर से भेजे जाने वाले अभ्यर्थी को कमेटी से साक्षात्कार व अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्त किया जाएगा।
नगर निगम में मेसर्स पार्थ एंटरप्राइजेज और मेेसर्स इंपीरियल इलेक्ट्रिकल एंड अलाइड सर्विसेज के कर्मचारी आउटसोर्सिंग के तहत लगे है। यह कर्मचारी नगर निगम की विभिन्न शाखा और विभागों में क्लर्क, चालक और बिल वितरक आदि पदों पर कार्यरत हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा सरकार से कर्मचारी हित की मांग पर 9 मई से प्रदेश में हड़ताल कर रही है। नगर पालिका सफाई यूनियन के हड़ताल पर होने की वजह से निगम प्रशासन शहर में सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के प्रयास कर रहा है। इसके साथ निगम प्रशासन नागरिक सुविधा केंद्र के जरिए लोगों को जन्म-मृत्यु पंजीकरण, विवाह सर्टिफिकेट, प्रॉपर्टी टैक्स, जल, सीवर टैक्स आदि सुविधाएं देने का प्रयास कर रहा है। निगम आयुक्त के मुताबिक, हड़ताल के दौरान यह बात सामने आई कि आउटसाोर्सिंग कंपनियों के कर्मचारी नागरिक सेवाएं देने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। यह लोग अनाधिकृत रूप से हड़ताल में शामिल होकर कार्यालय में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को रोक रहे हैं। इन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के असहयोगात्मक रुख से आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विवाद होने पर यह कर्मचारी खुद को अपनी यूनियन का लीडर बतातेे हुए नगर निगम कर्मचारियों को परिणाम भुगतने की धमकी देते हैं। निगम आयुक्त ने मेसर्स पार्थ एंटरप्राइजेज और मेसर्स इंपीरियल इलेक्ट्रिकल एंड अलाइड सर्विसेज प्रबंधन को पत्र लिख कर हड़ताल में शामिल इन 21 कर्मचारियों की सेवाएं नगर निगम से समाप्त करने के आदेश दिए हैं। निगम आयुक्त ने बताया कि हटाए गए कर्मचारियों की जगह दूसरे कर्मचारी रखे जाएंगे। कंपनी की ओर से सुझाए गए व्यक्तियों को नगर निगम की कमेटी द्वारा लिए जाने वाले टेस्ट पास करना होगा, यदि कंपनी अनट्रेंड, अयोग्य या अनर्ह व्यक्ति को भेजेगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हटाए गए यह कर्मचारी
इंपीरियल इलेक्ट्रिकल एंड अलायड सर्विसेज के अशोक कुमार (चालक), बिल वितरक मंजीत और कुलदीप। पार्थ एंटरप्राइजेज के सागर, योगेश शर्मा, सतीश, जिले सिंह, दिवेश कुमार, धर्मेश जैन, गौरव खत्री, मनमोहिनी, संदीप रंगा, पूजा गिरोह, जतिंदर गौड़, नीरज, अंकित पाराशर, रिशिराज शर्मा, निखिल, नेतराम डागर, निशा अदलखा और ज्योति राव यह सभी निगम में विभिन्न शाखा और विभागों में लिपिक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed