{"_id":"5be96649bdec2269aa2a22a2","slug":"81542022729-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटाली गांव में पानी की मोटर हुई खराब, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटाली गांव में पानी की मोटर हुई खराब, ग्रामीण परेशान
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटाली गांव में पानी की मोटर हुई खराब
फरीदाबाद। आदर्श गांव अटाली में कौराली मोड़ स्थित पानी की टंकी की मोटर पिछले पंद्रह दिनों से खराब है। इसके कारण पीने के पानी का संकट बना हुआ है। ग्रामीणों में जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली के कारण रोष व्याप्त है।
ग्रामीण हेमचंद सैनी ने बताया कि कौराली मोड़ पर जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीने के पानी की टंकी बनाई हुई है। इस पानी की टंकी से आधे गांव को पीने के पानी की सप्लाई की जाती है। विगत पंद्रह दिनों से टंकी की मोटर फुंक गई थी। मोटर को बदलने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों को सुबह व शाम के वक्त पीने के पानी के लिए खेतों की ओर ट्यूबवेल पर जाना पड़ता है। हेमचंद का कहना है कि कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मोटर ठीक नहीं की गई तो एकत्र होकर जिला उपायुक्त के कार्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ब्यूरो