फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   80 year old woman brutally murdered in Faridabad killer broke both her hands before killing

कूलर के शोर में दब गईं चीखें: 80 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, मारने से पहले हत्यारे ने तोड़ दिए दोनों हाथ

Mon, 21 Jul 2025 07:31 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 07:31 PM IST
सार

बेटा कुंवरपाल ने बताया कि सभी लोग कूलर चला कर सोते हैं। कूलर चलने की वजह से कोई आवाज सुनाई नहीं दी। उनकी मां कभी भी अंदर से कमरा बंद करके नहीं सोती थी। 

विज्ञापन
80 year old woman brutally murdered in Faridabad killer broke both her hands before killing
मृतक 80 वर्षीय गिर्राजो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सरूरपुर में रहने वाली बुजुर्ग की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी। हत्या से पहले बुजुर्ग महिला के दोनों हाथ तोड़ दिए। थाना मुजेसर पुलिस ने बुजुर्ग महिला का शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

विज्ञापन

अकेली सोती थी बुजुर्ग
सरूरपुर गांव निवासी कुंवरपाल ने बताया कि वह दो भाई हैं। मूलरूप से दयालपुर के रहने वाले हैं। दोनों भाई सेक्टर-24 स्थित फैक्टरी में नौकरी करते हैं। शनिवार रात को परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। उनकी घर में पांच कमरे बने हुए हैं। जिसमें से सबसे पहले वाले कमरे में उनकी मां अकेली सोती थी। सभी कमरे में कूलर चलाकर सोते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोता गया था सुबह चाय देने, दृष्य देख चीख पड़ा
शनिवार रात को उनकी मां गिर्राजो (80) के सिर व शरीर पर वार करके हत्या कर दी। रविवार की सुबह बुजुर्ग महिला का पोता कार्तिक दादी को चाय देने के लिए। जब कमरे का गेट खोला तो देखा कि मां बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थी। कार्तिक के शोर मचाया। महिला के सिर में चोट के निशान थे। उनके दोनों हाथ टूटे पड़े थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन

कूलर की वजह से नहीं सुनाई दी आवाज
बेटा कुंवरपाल ने बताया कि सभी लोग कूलर चला कर सोते हैं। कूलर चलने की वजह से कोई आवाज सुनाई नहीं दी। उनकी मां कभी भी अंदर से कमरा बंद करके नहीं सोती थी। इसलिए अज्ञात आरोपी आए और घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच समेत तीन टीम लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed