फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   शादी का झांसा दे तीन साल दुष्कर्म किया

शादी का झांसा दे तीन साल दुष्कर्म किया

Fri, 22 Sep 2017 05:27 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा दे तीन साल दुष्कर्म किया

विज्ञापन
शादी का झांसा दे तीन साल दुष्कर्म
फरीदाबाद। रॉंग नंबर पर शुरू हुई बातचीत ने कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण की राह पर ढकेल दिया। फोन पर बने दोस्त ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का शोषण किया। जब युवती को पता चला कि उसका प्रेमी पहले से ही विवाहित और दो बच्चों का पिता है तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी ने तमंचे की बट से पीड़िता को घायल कर दुष्कर्म किया। अब आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती के मुताबिक, करीब चार साल पहले उसके फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम जय प्रकाश निवासी नवादा बताया और युवती से कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। जयप्रकाश की बातों में आकर युवती ने उससे दोस्ती कर ली और दोनों के बीच फोन पर बातें करने लगे। युवती के मुताबिक जुलाई 2017 परिवार के लोग एक शादी में शामिल होने यूपी गए थे वह अकेली थी। जय प्रकाश इसका फायदा उठा कर घर आया और शादी करने का झांसा दे उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। पिछले माह युवती को पता चला कि जय प्रकाश पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। इस बारे में युवती ने बात की तो जय प्रकाश ने कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता। इस पर युवती ने जय प्रकाश से संबंध समाप्त कर लिए। आरोप है कि करीब एक माह पहले घर पर कोई नहीं था, इसका फायदा उठा कर जय प्रकाश जबरन घर में घुस आया और संबंध बनाने को मजबूर करने लगा। युवती ने विरोध किया तो तमंचा निकाल कर जान से मारने की धमकी देते हुए बट मार कर घायल करने के बाद दुष्कर्म किया। 19 जुलाई 2017 को जय प्रकाश अपने चार पांच दोस्तों को एक कार में लेकर आया और युवती को जबरन घर के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। एसएचओ कोतवाली इंस्पेक्टर प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच महिला एएसआई सरला को सौंपी गई है, जल्द ही आरोपी जय प्रकाश को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed