फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4 people murdered in Faridabad

पॉश कॉलोनी के चौहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी

Sat, 09 Nov 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
4 people murdered in Faridabad
फरीदाबाद। शहर की पॉश कॉलोनी सेक्टर-सात के सावित्री भवन में चौहरे हत्याकांड से आसपास रहने वाले लोगों को झकझोर कर रख दिया। इस घटना की जानकारी दोपहर बाद पूरे सेक्टर में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते 19/7ए नंबर के मकान सावित्री भवन के सामने लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटा कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

डॉ. प्रवीण दत्ता, उनकी पत्नी, बेटी व दामाद की हत्या के मामले में उनके पड़ोस में रहने वाले लोग भी हैरान थे। पड़ोसियों ने बताया कि उनका कभी किसी से कोई विवाद नहीं था। वह हंसमुख इंसान थे। हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थे। वह अपने पड़ोसियों को परिवार के सदस्य की तरह मानते थे। इस घटना को लेकर उन्हें जानने वाले सभी लोग हैरान थे। इस बीच पुलिस को भी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में लोगों की भीड़ के कारण अड़चनों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

घटना स्थल के सामने से गुजरने वाले व मार्केट में आने वाले लोगों समेत हर कोई इस घटना के बारे में जानने को उत्सुक था। भीड़ में खड़े लोग एक-दूसरे से घटना के बारे में जानकारी लेने का प्रयास कर रहे थे। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मकान के सामने वाले रोड को ब्लॉक कर दिया। करीब डेढ़ घंटे की जांच के बाद चारों शवों को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। क्राइम ब्रांच, फोरेंसिक टीम व फिंगर प्रिंट की टीम समेत अन्य टीमें भी इस प्रकरण में साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed