फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   350 page chargesheet presented with 37 witnesses in Kavish murder case

कविश हत्याकांड में 37 गवाहों के साथ 350 पेज की चार्जशीट पेश

Mon, 16 Aug 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
350 page chargesheet presented with 37 witnesses in Kavish murder case
फरीदाबाद। एमबीए के छात्र कविश खन्ना हत्याकांड में पुलिस ने 350 पेज की चार्जशीट अदालत में पेश कर दी है। पुलिस ने इसमें 37 लोगों को गवाह बनाया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्कर बिजेंद्र उर्फ लाला सहित आठ लोगों को आरोपी बनाया है। केस में नाहिम और सुन्ना मुख्य आरोपी बनाए गए हैं, जबकि अन्य पर वारदात में शामिल होने का आरोप है। वारदात के दिन नाहीम और सुन्ना कवीश के साथ थे। इन पर कविश को नशीला इंजेक्शन देने का आरोप है। नशे की ओवरडोज के कारण कविश की मौत हुई थी। क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्कर लाला, उसके नौकर राम, ड्रग्स सप्लायर तरुण, दीपक, पलवल निवासी राहुल और गौतम को सह आरोपी बनाया है।
दरअसल इस पूरी चेन के माध्यम से ही नशीला इंजेक्शन कविश तक पहुंचा था। क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि जिस इंजेक्शन से कविश की मौत हुई, वह पलवल निवासी राहुल और गौतम से लाला के पास सप्लाई हुआ था। लाला के नौकर राम से इंजेक्शन तरुण और दीपक ने खरीदा। उनसे इंजेक्शन नाहिम और सुन्ना के पास पहुंचा। गवाहों के अलावा क्राइम ब्रांच ने कई इलाकों की सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल की कॉल डिटेल, फोरेंसिक व पोस्टमार्टम रिपोर्ट जैसे सबूत भी चार्जशीट में शामिल किए हैं।
विज्ञापन

यह था मामला
ओल्ड फरीदाबाद निवासी कविश देहरादून में एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। छुट्टियां होने के कारण फरीदाबाद आया था। 17 मई की दोपहर घर से दोस्तों के साथ घूमने जाने की बात कहकर निकला था। शाम करीब सात बजे उनके भाई को सूचना मिली कि उसकी तबीयत खराब है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मौत ड्रग्स के ओवरडोज के कारण हुई है। क्राइम ब्रांच ने कवीश को इंजेक्शन देने वाले व इंजेक्शन बेचने वालों की गिरफ्तारी शुरू करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच के बाद आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed