{"_id":"5df11f378ebc3e87b84dd4e1","slug":"26-thousand-fraud-for-earphone-faridabad-news-noi478744235","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन खरीदे ईयरफोन को लौटाने के नाम पर 26 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन खरीदे ईयरफोन को लौटाने के नाम पर 26 हजार ठगे
विज्ञापन

फरीदाबाद। ऑनलाइन शॉपिंग साइट के नाम पर ठगी काकारोबार काफी तेजी से चल रहा है। मुजेसर थाना के सेक्टर-23 के संजय कॉलोनी में रहने वाले आकाश नाम के एक युवक के साथ ऐसा ही एक मामला सामने आया है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से भी की। आरोप है कि पुलिस मामला दर्ज करने के बजाए टालमटोल करती रही। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर कर दी। इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरु की है।
आकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसने एक ऑनलाइन शॉपिंग साइट से ईयरफोन बुक कराया था। ईयरफोन सात नवंबर को पते पर पहुंच गया। इसमें कुछ तकनीकी खराबी थी। शापिंग साइट से कस्टमर केयर नंबर लेकर बातचीत की तो कॉल सेंटर वालों ने नाम व पता समेत बैंक खाते की जानकारी लेकर एक लिंक शेयर किया। इसमें संपूर्ण जानकारी मांगी। जानकारी देने के बाद कॉल सेंटरकर्मी ने कहा कि 24 घंटे बाद फील्ड ब्वॉय ईयरफोन को वापस ले जाएगा। आठ नवंबर सुबह 11 बजे पीड़ित विकास के खाते से 26 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। दोबारा कॉल सेंटर के नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो वह नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। जांच अधिकारी एएसआई दुष्यंत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।