{"_id":"6113c64d8ebc3e73e51834b9","slug":"25-thousand-prize-crook-arrested-absconding-for-three-years-faridabad-news-noi59859776","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मेवात निवासी सुंदर के रूप में हुई है। आरोपी के तीन साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
आरोपी के खिलाफ थाना ओल्ड फरीदाबाद में लूट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। उसने वर्ष 2018 में तीन साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए ओएलएक्स का सहारा लिया। जिसमें सस्ते दामों पर स्कॉर्पियो बेचने का एक झूठा विज्ञापन प्रकाशित किया। विज्ञापन देखकर बिहार का एक स्कूल संचालक लालच में आ गया और संपर्क साधा। आरोपियों ने गाड़ी दिखाने के बहाने उसे फरीदाबाद बुलाया और लूटपाट की।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मुकेश ने बताया कि वह बिहार के पूर्वी चंपारण का रहने वाला है और स्कूल चलाता है। ओएलएक्स पर स्कॉर्पियो का विज्ञापन देखा संपर्क किया और आ गया। एक युवक गाड़ी दिखाने के लिए चल दिया। रास्ते में पहले से ही मौजूद चार लड़कों ने आगरा कैनाल स्थित मिट्टी के टीलों के बीच झाड़ियों में बुला लिया। चाकू और हथियार दिखाकर मारपीट कर मुकेश से 70 हजार रुपये, सोने की चेन, दो मोबाइल और उसके दोस्त रीतेश से 20 हजार रुपये लूट लिए। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी सुंदर तीन वर्ष से फरार चल रहा था। जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।