फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पावटा गांव वाले छोडेंगे शमशान की जमीन, बनेगा कॉलेज

पावटा गांव वाले छोडेंगे शमशान की जमीन, बनेगा कॉलेज

Sun, 16 Sep 2018 07:00 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
पावटा गांव वाले छोडेंगे शमशान की जमीन, बनेगा कॉलेज
पावटा गांव में श्मशान की जमीन पर बनेगा कॉलेज
विज्ञापन


फरीदाबाद। पावटा गांव में श्मशान की जगह कॉलेज की स्थापना की जाएगी। कॉलेज की स्थापना और श्मशान की वैकल्पिक व्यवस्था होने तक दाह संस्कार भी इसी जगह होता रहेगा। रविवार को पावटा मोहबताबाद गांव में हुई महापंचायत में समाज ने यह निर्णय लेकर दोनों गांवों के बीच चले आ रहे विवाद को भी खत्म कर दिया। पंचायत में ही निर्णय लिया गया कि सरकार से इस जगह कॉलेज स्थापित किए जाने की मांग की जाएगी। इसमें मंत्री और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। भाजपा विधायक अवतार भड़ाना ने कॉलेज की स्थापना करवाने की घोषणा की।

रविवार को महापंचायत में गोढड़ा मोहबताबाद, पावटा, पाखल और आसपास के गांवों से 36 बिरादरी के सैकड़ों लोग एकत्र हुए थे। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे धौज गांव के सरपंच सत्तार खान ने बताया कि करीब बीस साल पहले पाखल, गोठडा मोहबताबाद और पावटा गांव एक ही ग्राम पंचायत का हिस्सा थे। गांव अलग होने पर पंचायत ने सर्व सम्मति से गांवों के रकबे काटे थे। पाखल गांव वालों ने दावा किया कि वर्तमान की 15 एकड़ जमीन गोठडा मोहबताबाद, पावटा और पाखल गांव ने स्कूल के लिए छोड़ी थी। इस जमीन को गलती से पावटा गांव के हिस्से में मान लिया गया और पावटा वालों ने इस पर श्मशान घाट बना दिया। पावटा गांव के लोगों का कहना था कि वह दो दशक से यहां दाह संस्कार करते चले आ रहे हैं तब कोई विवाद नहीं था, लेकिन सामने एक बड़ा होटल बनना शुरू हुआ तो श्मशान घाट विवादित हो गया। इन लोगों का कहना था कि श्मशान घाट यहीं बना रहेगा। पाखल और गोठडा मोहबताबाद के लोगों ने दस्तावेज के आधार पर साबित कर दिया कि यह 15 एकड़ जमीन तीनों गांवों ने स्कूल के लिए छोड़ी थी। विधायक अवतार भड़ाना ने घोषणा की कि यदि यहां स्कूल बनता है तो वह उसकी स्थापना करवाएंगे। आप नेता रणवीर चंदीला ने बताया कि दोनों गांवों के बीच विवाद सुलझा लिया गया। पावटा गांव के लिए श्मशान घाट की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी और इस जगह कॉलेज बनाया जाएगा। महापंचायत मेें भाजपा विधायक अवतार भड़ाना, आम आदमी पार्टी नेता रणवीर चंदीला, इनेलो विधायक नगेंद्र भड़ाना, कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक धर्मवीर सहित पलवल के कई गांवों के सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed