फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   येदियुरप्पा के इस्तीफे पर कांग्रेसियों का जश्र

येदियुरप्पा के इस्तीफे पर कांग्रेसियों का जश्र

Sat, 19 May 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
येदियुरप्पा के इस्तीफे पर कांग्रेसियों का जश्र
येदियुरप्पा के इस्तीफे पर कांग्रेसियों का जश्न
विज्ञापन

- कहा, कर्नाटक के जनादेश का भाजपा ने अपमान किया, ढाई दिन में गिरी सरकार

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कर्नाटक भाजपा के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के बहुमत सिद्ध नहीं कर पाने और इस्तीफे के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर खुखी मनाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में जनादेश का अपमान कर संविधान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की। मगर सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने उन्हें आईना दिखा दिया।
फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक व उनके अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने बहुमत सिद्ध न कर पाने से भाजपा के दो दिन पहले शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री का इस्तीफा देना अपने आप में लोकतंत्र की बहाली और संविधान की जीत है। आनंद कौशिक ने कहा कि कर्नाटक से पहले भी भाजपा ने बिहार, गोवा समेत चार राज्यों में संविधान को ताक पर रखकर भ्रष्ट आचार के जरिए अपनी सरकार बनाकर जनादेश का अपमान किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी ने कर्नाटक में दो दिन की भाजपा सरकार के गिरने पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा की भ्रष्ट व असंवैधानिक चेष्टा को न्यायपालिका ने कुचल डाला। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा का यह चेहरा आज से 16 साल पहले भी सामने आया था, जब भाजपा अध्यक्ष और उनके कैबिनेट मंत्री नोट लेते हुए कैमरे में कैद हुए थे। भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस विधायकों को खरीदने की हरसंभव कोशिश की, मगर सफल नहीं हो सके। भाजपा ने अपनी तमाम आसुरी शक्तियों का प्रयोग किया लेकिन इसके बावजूद सरकार महज दो दिन में ही गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पार्षद वएं वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेश ढींगड़ा ने कहा कि कर्नाटक में लोकतांत्रिक जीत हुई है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के पतन की शुरूआत हो गइ्र है। वर्ष 2019 के चुनाव में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का परचम लहराएगा। ढींगड़ा ने कहा कि भाजपा की कुठाराघात नीतियों से सत्य प्रताड़ित तो हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। वहीं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट एवं पूर्व पार्षद लखन कुमार सिंगला ने कहा कि कर्नाटक की सत्ता हथियाने का कुचक्र रच रही भारतीय जनता पार्टी और उसके कर्णधारों को जिस प्रकार आज मुंह की खानी पड़ी है, उससे यह विश्वास और पक्का होता है कि सत्य को कभी पराजित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने, राज्यपाल की गरिमा की धूमिल करने आदि ऐसे अनेक कार्य किए जिसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। सिंगला ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की कथित बाजीगरी का जादू खत्म हो चुका है और अब आने वाले सभी चुनावों में कांग्रेस वापसी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed