फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   175 people fined for pollution

वायु प्रदूषण की रोकथाम : 5 दिन में 175 लोगों पर सवा आठ लाख जुर्माना

Sat, 09 Nov 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
175 people fined for pollution
फरीदाबाद। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए निगमायुक्त सोनल गोयल के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने पांच दिनों के अंदर ही अभियान चलाकर 175 लोगों के खिलाफ नोटिस व जुर्माने की कार्रवाई की। इन लोगों से सवा आठ लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया। अभियान में निर्माणाधीन भवनों और खुले में पड़ी हुई भवन सामग्री से संबंधित 1772 निरीक्षण किए गए थे।
विज्ञापन

निगमायुक्त सोनल गोयल ने बताया कि इसके अलावा खुले में कूड़ा डालने से संबंधित 506 स्थानों का निरीक्षण किया गया। जिनमें से 259 लोगों के चालान किए गए। 29 लोगों से कूड़ा जलाने के कारण 1.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा पिछले पांच दिनों में 25 पानी के टैंकरों से लगभग 600 किमी मुख्य सड़कों व रास्तों पर पानी का छिड़काव किया गया। पेड़ों पर जमीं हुई धूल-मिट्टी को साफ करने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ियों से छिड़काव का कार्य भी कराया गया। स्वीपिंग मशीन के द्वारा तीन दिनों में 135 किलोमीटर सड़क की सफाई की गई है। इन तीन दिनों के दौरान निगम की टीमों ने निर्माण कार्य रोकने, भवन सामग्री को ढक कर रखने, कूड़ा न जलाने और कूड़ा जलाने वालों व प्रदूषण फैलाने वालों की सूचना निगम प्रशासन को देने के लिए जगह-जगह जन साधारण को प्रेरित भी किया। इसके परिणामस्वरूप निगम प्रशासन को प्रदूषण को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफलता प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने आम नागरिकों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, छात्र, मजदूर व कर्मचारी संगठनों से अपील की है कि इस पुनीत कार्य में वे स्वयं आगे बढ़ कर निगम प्रशासन का सहयोग करें, जिससे कि हम सब मिलकर स्वच्छ फरीदाबाद-स्वस्थ फरीदाबाद बना सकें। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और वायु प्रदूषण की स्थिति से प्रदूषण फैलाने वाले लोगों की सूचना वीडियो व फोटो सहित निगम प्रशासन को व्हटसप नंबर 9599780982 पर अवश्य भेजें, जिससे निगम प्रशासन ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed