{"_id":"5b92bd2b867a557e86016b98","slug":"171536343339-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमानी बिजली गिरने से बिजली के उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमानी बिजली गिरने से बिजली के उपकरण फुंके
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से उपकरण फुंके
बल्लभगढ़। गांव छायंसा में बिजली गिरने से कई ग्रामीणों के बिजली के उपकरण फुंक गए। बिजली की चपेट में आने से एक पशुपालक की भैंस भी मर गई। बृहस्पतिवार दोपहर को तेज बारिश के बीच अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इस कारण कई घरों में लगे इन्वर्टर, बैट्रियां, टीवी, फ्रिज आदि उपकरण जल गए। गांव में कई मकानों में दरार भी आ गई हैं। वहीं गांव के एक पशुपालक की भैंस की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। किसान संघर्ष समिति के प्रधान राजेश भाटी ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव में कुदरत का कहर बरपा है। पशु पालक अजय पाल की एक भैंस बिजली गिरने से मर गई। भाटी ने कहा कि प्रशासन सर्वे करवा ग्रामीणों को इसका मुआवजा दे। ब्यूरो