{"_id":"5aeb471d4f1c1ba0098b7d47","slug":"171525368605-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के लिए एक रात में बनाई सड़क, अब छोड़ दी अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के लिए एक रात में बनाई सड़क, अब छोड़ दी अधूरी
Updated Thu, 03 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के लिए एक रात में बनाई सड़क, अब छोड़ दी अधूरी
फरीदाबाद।
जो सड़क हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के रोड शो के लिए रातोंरात बननी शुरू हुई थी, रोड शो के तुरंत बाद काम को अधूरा ही छोड़ दिया गया। ठेकेदार अपनी मशीन तक उठाकर ले गए। नगर निगम ने चार-पांच चौक से बीके चौक की तरफ आने वाली सड़क पर काम शुरू किया था लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि इसके बनने की उम्मीद कम है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 28 अप्रैल को बड़खल विधानसभा में रोड शो करने के लिए आए थे। उनके रोड शो के कारण नगर निगम ने पूरे शहर को चमका दिया था। जिन इलाकों से मुख्यमंत्री को निकलना था, उन क्षेत्रों की सड़कों का पैचवर्क कर दिया गया। चार-पांच चौक से बीके चौक की तरफ आने वाली सड़क की हालत कुछ ज्यादा ही खस्ता थी। ऐसे में केएल मेहता कॉलेज से आगे सीएम के आगमन से पहले ही नगर निगम ने रातोंरात उस सड़क को बना दिया गया। रोड शो के बाद बीके से चार-पांच चौक की तरफ जाने वाली सड़क को भी बनाने का काम शुरू कर दिया गया। सड़क को जेसीबी से खुदवाकर उसे बनाया गया। लोग हैरान थे कि मुख्यमंत्री के जाने के बाद भी निगम अधिकारी उसी गति से काम कर रहे हैं, जिस गति से सीएम के आने से पहले किया जा रहा था।
दो दिन में बीके से केएल मेहता कॉलेज से थोड़ी पहले तक सड़क बना दी गई। उसके बाद अचानक सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ मजदूर व मशीनें गायब हो गई। इससे अब लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क अधूरी होने के कारण रात को लोगों को पता ही नहीं चलता कि आखिर नई सड़क कुछ दूर चलकर खत्म हो जाएगी। जहां सड़क को अधूरा छोड़ा गया है, वहां रोड़ी बजरी भी फैली हुई है, जिससे दुर्घटना होने का भी अंदेशा रहता है। अंधेरे में कई दोपहिया चालक रोड़ी पर वाहन अनियंत्रित होकर घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
निगमायुक्त निवास के आगे बनाकर छोड़ी, जनता से क्या लेना
सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़े जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में अब यहां से गुजरने वाले लोग निगम अधिकारियों को कोसते हुए निकलते हैं। एनआईटी पांच निवासी संजय भाटिया का कहना है कि सीएम साहब चले गए, अब तो मेयर और नगर निगम आयुक्त को गुजरना है तो उनके घरों के आगे तक सड़क बनाकर छोड़ दी। नगर निगम को आम लोगों से क्या लेना।
मेरी जानकारी में नहीं है। यदि सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है तो उसे पूरा करवाया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- डीआर भास्कर, मुख्य अभियंता, नगर निगम