{"_id":"5c966aeabdec2214154ea50f","slug":"161553361642-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार बल्लेबाजी के लिए रोहन बने मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार बल्लेबाजी के लिए रोहन बने मैन ऑफ द मैच
Sat, 23 Mar 2019 10:50 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव रचना विश्वविद्यालय क्रिकेट मैदान पर चल रहे कार्पोरेट क्रिकेट चैलेंज मुकाबले में शनिवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। रोहन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर एशियन अस्पताल की टीम ने एक्सचेंजर की टीम को 109 रन से हराया। शानदार बल्लेबाजी के लिए रोहन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन
मानव रचना के खेल विभाग निदेशक सरकार तलवार ने बताया कि एशियन अस्पताल की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। बल्लेबाज रोहन ने 33 गेदों में 86 रन, करण ने 71 रन और इमरान ने 24 रन बनाए।
विज्ञापन
एक्सचेंजर टीम के गेंदबाज ईशान ने तीन विकेट, मन्नू और राहुल ने एक-एक विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सचेंजर की टीम 17 ओवर में 147 रन ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज करण ने 37, ईशान ने 32 रन और राहुल ने 21 रन की पारी खेली। एशियन अस्पताल टीम के गेंदबाज अभिषेक और अर्जुन ने तीन-तीन विकेट, नीरज ने दो विकेट और सीजू ने एक विकेट ली। एशियन की टीम ने यह मुकाबला 109 से अपने नाम किया।
विज्ञापन