फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मेट्रो के एफओबी से जुड़ेगा बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन, डीआरएम ने दिए आदेश

मेट्रो के एफओबी से जुड़ेगा बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन, डीआरएम ने दिए आदेश

Sat, 08 Sep 2018 08:52 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो के एफओबी से जुड़ेगा बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन, डीआरएम ने दिए आदेश
मेट्रो के एफओबी से जुड़ेगा बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

- डीआरएम ने दिए आदेश, एफओबी पर ही बनाया जाएगा टिकट काउंटर
- ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ स्टेशनों का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम
- 8 से 20 फुट बढ़ाई जाएगी एफओबी की चौड़ाई

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आरके सिंह शनिवार को ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बल्लभगढ़ मेट्रो से आ रहे एफओबी को रेलवे के एफओबी से जोड़ने और उस पर टिकट काउंटर खोलने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने उक्त स्टेशनों पर प्रस्तावित फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के स्थान पुराने एफओबी की चौड़ाई बढ़ाने और ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक से तीन तक दूसरा एफओबी बनाने का भी आदेश दिया।
रेलवे ने फरीदाबाद, न्यू टाउन, बल्लभगढ़ और पलवल स्टेशनों पर अतिरिक्त एफओबी बनाने की योजना तैयार की थी। इसके लिए स्थान भी चिन्हित कर लिए गए हैं। मगर शनिवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे डीआरएम आरएन सिंह ने सिर्फ ओल्ड स्टेशन पर ही नए एफओबी की जरूरत बताई। उन्होंने बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर बने एफओबी की चौड़ाई 8 फुट से बढ़ाकर 20 फुट करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ऑपरेशनल नवीन कुमार परशुरामका, एडीआरएम इंफ्रा. राजीव धनखड़, सीनियर डीसीएम कोचिंग सुनील बेनीवाल, डीएनई एमके कामरा, स्टेशन अधीक्षक केसी मीणा, टीआई कुमार घनश्याम, सीपीडब्ल्यूआई डीके बघेल, एसएसई मो.इलियास, एसएसई टेलीकॉम रामेश्वर मीणा, डिप्टी एसएस संजय राघव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ मेट्रो और रेलवे स्टेशन जुड़ेेंगे
बल्लभगढ़ बस अड्डे में बन रहे मेट्रो स्टेशन से बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन की दूरी करीब 200 मीटर की है। ऐसे में यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए मेट्रो ने रेलवे स्टेशन तक एफओबी बनाने का निर्णय लिया है। डीआरएम ने बताया कि डीएमआरसी बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन से रेलवे स्टेशन की सीमा तक एफओबी बना रहा है। रेलवे उस एफओबी को स्टेशन के एफओबी से जोड़ देगा। इससे यात्री बिना नीचे उतरे रेलवे स्टेशन पर आ सकेंगे। साथ ही उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए एफओबी पर ही टिकट काउंटर खोलने की बात कही ताकि टिकट लेने के लिए यात्रियों को ऊपर नीचे न होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग न होने पर डीआरएम नाराज
निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण डीआरएम आरएन सिंह भड़क उठे। डीआरएम ने पार्किंग न होने का कारण पूछा तो सीएमआई राजेश कुमार ने बताया कि रेट अधिक होने के कारण कोई ठेकेदार पार्किंग ठेका लेने के लिए तैयार नहीं है। इस बात को सुनते ही डीआरएम और ज्यादा नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि अगर रेट ज्यादा है तो उसे कम क्यों नहीं करवाया गया। इस पर वे कोई जवाब नहीं दे पाए। डीआरएम ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि रेट कम कराओ नहीं तो निलंबित कर दिए जाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed