{"_id":"5b61bda74f1c1b572f8b7a82","slug":"11533132199-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकादमिक गुणवता सुधार में योगदान दें संकाय सदस्य: कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकादमिक गुणवता सुधार में योगदान दें संकाय सदस्य: कुलपति
Updated Wed, 01 Aug 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकादमिक गुणवत्ता सुधार में योगदान दें संकाय सदस्य : कुलपति
फरीदाबाद। वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा नवनियुक्त संकाय सदस्यों के लिए एक दिवसीय ऑरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न अकादमिक विभागों में कुल 15 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है। सभी नवनियुक्त सहायक प्रोफेसरों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि संकाय सदस्य अकादमिक गुणवत्ता में सुधार लाने और अनुसंधान व नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए अपना योगदान दें।
कार्यक्रम के दौरान डीन (संस्थान) संदीप ग्रोवर ने विश्वविद्यालय के सामान्य अवलोकन को लेकर प्रस्तुति दी। कुलसचिव डॉ. एमके शर्मा ने संकाय सदस्यों को प्रशासनिक प्रक्रिया के बारे में बताया। डिप्टी डीन (अनुसंधान) डॉ. मनीषा गर्ग ने विश्वविद्यालय द्वारा अनुसंधान व विकास को बढ़ावा देने के लिए की जा रही पहल पर जानकारी दी। इसके साथ ही लाइब्रेरियन डॉ. पीएन बाजपेयी ने संकाय सदस्यों को लाइब्रेरी में उपलब्ध और ऑनलाइन पब्लिकेशंस की जानकारी दी। उन्होंने लाइब्रेरी के ऑनलाइन संसाधनों और इसके प्रयोग के बारे में भी बताया। ब्यूरो