{"_id":"5b0153cd4f1c1be6408b6b09","slug":"111526813645-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपटमार ने महिला से एटीएम छीन कर निकाले रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपटमार ने महिला से एटीएम छीन कर निकाले रुपये
Updated Sun, 20 May 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झपटमार ने महिला से एटीएम कार्ड छीन कर निकाले रुपये
फरीदाबाद। रुपये निकालते समय एटीएम बूथ में अनजान व्यक्ति को अंदर नहीं रहने देने की बैंकों की अपील पर ध्यान नहीं देना इशिता साहा निवासी सेक्टर-3 को महंगा पड़ गया। एटीएम में मौजूद युवक ने पहले तो उनका पिन देखा और फिर एटीएम कार्ड छीन कर भाग गया। युवक ने दूसरे एटीएम में उनका कार्ड इस्तेमाल कर 12,100 रुपये निकाल लिए।
इशिता साहा के मुताबिक, शनिवार की शाम वह सेक्टर-3 स्थित इंड्सइंड बैंक के एटीएम में चार हजार रुपये निकालने गई थीं। एटीएम बूथ में एक युवक पहले से ही मौजूद था, उन्होंने ध्यान नहीं दिया और मशीन में डेबिट कार्ड डाल कर पिन और रुपये अंकित किए। युवक ने उनको पिन डालते हुए देख लिया। मशीन से चार हजार रुपये निकले, वह रुपये गिनने लगीं इस दौरान युवक उनका एटीएम कार्ड झपटकर भाग गया। वह बैंक के कस्टमर केयर में फोन कर जब तक एटीएम कार्ड ब्लॉक करातीं उनके खाते से दो बार में 12100 रुपये निकल चुके थे। एसएचओ सेक्टर सात इंस्पेक्टर कुलदीप दहिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर झपटमारी और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर झपटमार युवक की तलाश की जा रही है।