{"_id":"6271684c8cbe593b9e2f35fc","slug":"10th-and-12th-class-students-of-government-school-will-get-free-tablet-faridabad-news-noi6464247196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल के 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिलेंगे निशुल्क टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल के 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिलेंगे निशुल्क टैबलेट
विज्ञापन
फरीदाबाद। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बृहस्पतिवार (पांच अप्रैल) को निशुल्क टैबलेट वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन एनआईटी-5 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव द्वारा 493 टैबलेट में से 23 उन अध्यापकों को दिए जाएंगे जो बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों को शिक्षित करने में जुटे हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन खंड व जिला स्तर पर होगा। इसमें खंड स्तर(बल्लभगढ़) पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर कौर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन बल्लभगढ़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। इस दौरान खंड स्तर के 644 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। जिला स्तर पर ऐसे कुल 23593 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। जिला व खंड स्तरीय कार्यक्रम के बाद शेष विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर ही टैबलेट वितरित कर दिए जाएंगे। एनआईटी-5 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा आरती ने कहा कि खुशी है कि उसे टैबलेट मिलेगा। वह इंटरनेट की उपलब्धता के लिए आशंकित थी। बाद में अध्यापकों व मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली की टैबलेट में प्रतिदिन दो जीबी का निशुल्क इंटरनेट डेटा मिलेगा। ऐसे में ई-लर्निंग के लिए अब तक दिमाग में आई सारी चिंताएं दूर हो गई। खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर कौर ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए आधुनिक उपकरण व ई-लर्निंग तक पहुंच सुगम करना बेहद सकारात्मक व बधाई के पात्र कदम है। खुशी है कि सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ वह यह पल साझा करेंगे।