फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   1.84 lakh entrapped by taking three Mumbai businessmen hostage

मुंबई के तीन कारोबारियों को बंधक बनाकर 1.84 लाख ऐंठे

Wed, 27 Apr 2022 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
1.84 lakh entrapped by taking three Mumbai businessmen hostage
बल्लभगढ़। मुंबई के तीन कारोबारियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने 1.84 लाख रुपये फरीदाबाद में ऐंठ लिए। आरोपियों से फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ था। आरोपियों ने सस्ते में स्क्रैप दिलाने की बात कही थी। बदमाशों ने पीड़ितों को बाद में दस हजार रुपये वापस भी किए ताकि मुंबई पहुंच सकें। सेक्टर आठ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी दीपक मुंबई में रहकर कबाड़ का कारोबार करता है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फेसबुक के जरिए फरीदाबाद निवासी धीरज से संपर्क किया। आरोपी धीरज ने कहा कि उसके पास काफी स्क्रैप है। इस पर दीपक दोस्त दीनदयाल और आकाश के साथ 24 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा। दीपक के अनुसार आकाश और दीनदयाल भी बलरामपुर के रहने वाले है और मुंबई में कबाड़ का काम करते हैं इसलिए दोनों को भी साथ लेकर आया था।
विज्ञापन

ओल्ड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर धीरज से संपर्क किया। आरोपी ने रविवार होने की वजह से कंपनी की छुट्टी बताई और कहा कि सोमवार को इस पर बात होगी। सोमवार सुबह धीरज से बाटा मेट्रो स्टेशन के पास मिलने की बात हुई। सुबह करीब 10:30 बजे धीरज कार से आया और तीनों को बल्लभगढ़ ले गया। आरोपी ने कहा कि कंपनी मालिक का एक बहुत बड़ा फार्म हाउस है। आरोपी धीरज फार्म हाउस में ले गया और बंधक बना लिया। फार्म हाउस में पहले से ही छह-सात लोग मौजूद थे। आरोपी पैसों की डिमांड करने लगे और सामान ले लिया। मारपीट कर 44 हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। पीड़ितों ने कहा कि उनका कोई जानकार फरीदाबाद में नहीं है। इस पर आरोपियों ने कहा कि दो लाख रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। जिस पर पीड़ित दीपक ने दिल्ली के चांदनी चौक स्थित दोस्त भरत से 1.5 लाख रुपये मंगवाए। पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने तीनों को बल्लभगढ़ से दूर अनजान जगह छोड़ दिया। दीपक ने बताया कि आरोपियों ने 1.84 लाख रुपये में से 10 हजार रुपये वापिस कर दिए। 26 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी। पुलिस साइबर सेल की मदद से पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed