फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad starts traffic challan payement through Paytm

हरियाणा में पेटीएम से ट्रैफिक चालान भुगतान की व्यवस्था शुरु करने वाला फरीदाबाद बना पहला जिला

Thu, 25 Apr 2019 02:26 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 25 Apr 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
Faridabad starts traffic challan payement through Paytm
demo pic
अब यातायात चालान का भुगतान मौके पर ही पेटीएम के माध्यम से भी किया जा सकेगा। बुधवार को जिला पुलिस और पेटीएम के बीच करार के साथ ही यह सुविधा शुरू हो गई। फिलहाल ट्रायल के तौर पर फरीदाबाद में शुरू की गई यह सेवा सफल रही तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा सकेगा।
विज्ञापन


पुलिस विभाग पेटीएम के अलावा भी अन्य डिजिटल भुगतान ऐप कंपनियों के साथ संपर्क में है। अगर बातचीत सिरे चढ़ी तो उनके साथ भी करार किया जा सकता है। पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि ऐप के अलावा बैंकों के साथ भी बातचीत चल रही है और भविष्य में डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी चालान भुगतान की योजना है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस ने अभी तक मौके पर नगद ही चालान भुगतान की सुविधा है। यदि आपके पास मौके पर जेब में पैसे नहीं है तो आपको एक सप्ताह में पुलिस की चालान ब्रांच और उसके बाद अदालत में जाकर ही चालान भुगतना होगा। मगर डिजिटल इंडिया को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने चालान की कैशलेस भुगतान की योजना तैयार की। डीसीपी ट्रैफिक लोकेंद्र सिंह पिछले करीब छह माह से इस योजना पर काम कर रहे थे। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि अक्सर चालान भुगतने के दौरान लोग डिजिटल भुगतान के बारे में भी पूछते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए इस योजना पर काम किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से अनुमति व पेटीएम के साथ हुई बातचीत के बाद बुधवार को योजना सिरे चढ़ी। पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस आयुक्त संजय कुमार और पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय सिंह के बीच करार पर हस्ताक्षर हुए। पुलिस आयुक्त ने बताया कि लोगों के लिए डिजिटल भुगतान की एक और सुविधा उपलब्ध होगी। पहले की जो व्यवस्थाएं हैं, वे भी चालू रहेंगी, यानि कोई मौके पर नकद भुगतान करना चाहता है तो वह भी कर सकता है। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि जिन नियमों का उल्लंघन करने पर मौके पर भुगतान की सुविधा नहीं है। उसके लिए पेटीएम के माध्यम से भी भुगतान नहीं लिया जाएगा। उस चालान को अदालत में ही भुगता जा सकता है। 

कैसे कर सकेंगे भुगतान 
पेटीएम ऐप के मोर (अन्य विकल्प) में जाएंगे तो उसमें सिटी सर्विस में चालान का विकल्प मिलेगा। उसमें जाने पर आपको फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस का विकल्प मिलेगा। उस विकल्प को चुनने के बाद आपको अपने ई-चालान का नंबर उसमें दर्ज कर भुगतान की रकम डालनी होगी और भुगतान हो जाएगा। अभिनव चौहान ने बताया कि जल्द ही क्यूआर कोड पुलिसकर्मियों को दे दिए जाएंगे। उन्हें स्कैन करके भी भुगतान किया जा सकेगा। 


नहीं मिलेगा कोई कैश बैक ऑफर 
चालान का भुगतान करने पर ऐप यूजर को किसी तरह का कोई कैश बैक ऑफर नहीं मिलेगा। वो कोई सुविधा नहीं ले रहा है, बल्कि जुर्माना भर रहा है। चालान भुगतने के दौरान फिलहाल लोगों से किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। पेटीएम आगे इस पर निर्णय लेने के बाद जानकारी देगा।

कितना लगेगा जुर्माना 

बिना हेलमेट                                              100 रुपये 
दोबारा बिना हेलमेट पकड़े जाने पर                400 रुपये 
बिना हेलमेट पिछली सवारी बैठने पर              100 रुपये 
बिना सीट बेल्ट                                           100 रुपये 
दोबारा बिना सीट बेल्ट लगाए पकड़े जाने पर    400 रुपये 
दोपहिया वाहन पर तीन सवारी                       100 रुपये 
रेड लाइट पार करने पर                                100 रुपये 
वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर 1000 रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed