फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad s Mahila Police Station arrested accused father in an attempt to misdeed daughter

Faridabad: सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास में पिता गिरफ्तार, किशोरी ने चाचा के घर भाग बचाई आबरू

Fri, 26 Aug 2022 11:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 26 Aug 2022 11:20 PM IST
सार

आरोपी ने शराब पी रखी थी। बच्ची घर में अकेली थी। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट भी की। किसी तरह बच्ची आरोपी के चंगुल से छूटकर भाग गई।

विज्ञापन
Faridabad s Mahila Police Station arrested accused father in an attempt to misdeed daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में महिला थाना सेंट्रल टीम ने सातवीं कक्षा की छात्रा (14 वर्ष) से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली बसंत कुंज में मारुति कंपनी के कार्यालय में गाड़ी चलाता है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब पांच बजे आरोपी ड्यूटी से घर आया। आरोपी ने शराब पी रखी थी। बच्ची घर में अकेली थी। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट भी की। किसी तरह बच्ची आरोपी के चंगुल से छूटकर पास ही बने अपने चाचा के घर भाग गई।
विज्ञापन


बच्ची की मां घरों में खाना बनाने का काम करती है। इसके बाद शाम को घर आने पर बच्ची ने मां को घटना के बारे में जानकारी दी। मां ने बच्ची को साथ लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। एसआई शीला और एएसआई अजय कुमार की टीम ने आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed