{"_id":"630907c83ddaf02dd01c5bd0","slug":"faridabad-s-mahila-police-station-arrested-accused-father-in-an-attempt-to-misdeed-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास में पिता गिरफ्तार, किशोरी ने चाचा के घर भाग बचाई आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास में पिता गिरफ्तार, किशोरी ने चाचा के घर भाग बचाई आबरू
Fri, 26 Aug 2022 11:20 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:20 PM IST
सार
आरोपी ने शराब पी रखी थी। बच्ची घर में अकेली थी। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट भी की। किसी तरह बच्ची आरोपी के चंगुल से छूटकर भाग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद में महिला थाना सेंट्रल टीम ने सातवीं कक्षा की छात्रा (14 वर्ष) से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली बसंत कुंज में मारुति कंपनी के कार्यालय में गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब पांच बजे आरोपी ड्यूटी से घर आया। आरोपी ने शराब पी रखी थी। बच्ची घर में अकेली थी। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट भी की। किसी तरह बच्ची आरोपी के चंगुल से छूटकर पास ही बने अपने चाचा के घर भाग गई।
विज्ञापन
बच्ची की मां घरों में खाना बनाने का काम करती है। इसके बाद शाम को घर आने पर बच्ची ने मां को घटना के बारे में जानकारी दी। मां ने बच्ची को साथ लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। एसआई शीला और एएसआई अजय कुमार की टीम ने आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन